एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा में मुगलकालीन 'मुबारक इमारत' तोड़ने पर सियासत, अखिलेश यादव ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

UP News: इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से यह कार्रवाई की और अब तक बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो चुका है.

Agra News: आगरा में एक मुगलकालीन कहे जाने वाली इमारत को तोड़ने को लेकर हलचल मची हुई है. मुगलकालीन कहे जाने वाली इमारत मुबारक मंजिल को ध्वस्त करने का काम किया जा रहा था जिसे अब राज्य पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने रुकवा दिया है. आगरा की 17वीं सदी की मुबारक मंजिल जिसे औरंगजेब की हवेली भी कहा जाता है, उसे हाल ही में एक बिल्डर ने ध्वस्त कर दिया है. मौके पर इमारत का मलबा पड़ा हुआ है.

जानकारी के अनुसार राज्य पुरातत्व विभाग ने इसे संरक्षित स्मारक घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी की थी, लेकिन इसके बावजूद इसे गिरने का काम किया गया. बताते हैं कि इस ऐतिहासिक स्थल का एक महत्वपूर्ण स्थान था, जिसमें मुगलों और ब्रिटिश शासन के दौरान कई बदलाव हुए थे. इस मामले पर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से यह कार्रवाई की और अब तक बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो चुका है. राज्य पुरातत्व विभाग ने फिलहाल काम को रुकवा दिया है. मुबारक मंजिल मुगल और ब्रिटिश काम से ही चर्चित रही है और औरंगजेब द्वारा सामूगढ़ की लड़ाई में जीत के दौरान इस बिल्डिंग का नाम मुबारक मंजिल पड़ा था. 

औरंगजेब को बिना युद्ध के मिली थी इमारत
बिल्डिंग के दूसरे हिस्से में रह रहे ऋषि खंडेलवाल ने बताया कि जिस हिस्से को तोड़ा गया है वह उनके चाचा का हिस्सा है और स्वर्गीय चाचा के बेटे ने इसे एक बिल्डर को बेच दिया. उसके बाद बिल्डर इसे तोड़वा रहे है, इस मुबारक मंजिल को हाल में तारा निवास के नाम से भी जाना जाता है, दारा शिकवा से युद्ध के लिए जब औरंगजेब आए थे तो इसी बिल्डिंग में रुके थे और बिना युद्ध हुए उन्हें विजय मिली थी, तभी से इस बिल्डिंग का नाम मुबारक मंजिल पड़ गया था. उसके बाद अंग्रेजों ने इस बिल्डिंग को प्रयोग में लिया था, हमारे बाबा को उसी दौरान राय बहादुर की उपाधि मिली थी , यह पूरा परिसर हमारे बाबा के नाम था. मुबारक मंजिल के मामले में आगरा निवासी कपिल वाजपई ने विभागीय शिकायत दर्ज कराई थी.

इस मामले पर शिकायतकर्ता कपिल वाजपई ने बताया कि, यह हेरिटेज बिल्डिंग ने जिसे तोड़ा जा रहा है जबकि विभाग में इसको लेकर अधिसूचना जारी की है. इस बिल्डिंग को पिछले काफी समय से तोड़ा जा रहा है. शिकायत करने के बाद भी अधिकारी गुमराह कर रहे थे, इस मुबारक मंजिल जो कि हेरिटेज साइड है उसे यह कह कर तोड़ा जा रहा है कि यह आउटर साइड को तोड़ा गया है. अब मुबारक मंजिल के मामले में सियासत भी शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इसे लेकर ट्वीट किया है. अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग जागे नहीं तो चलानेवाले उनके प्रतिष्ठा पर भी बुलडोज़र चला देंगे"

ये भी पढ़ें: महाकुंभ आयोजन तक काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन पर रहेगी रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget