एक्सप्लोरर

विपक्ष कांवड़ियों को मीट खिलाना या दारू पिलाना चाह रहा है? भड़क उठे हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास

Kanwar Yatra 2025: महंत राजू दास ने कहा सरकार ने जो गाइडलाइन तय की हैं कि रास्ते पर पड़ने वाले हर दुकान पर दुकानदार अपना-अपना नाम लिखे, हिंदू सेवा सुरक्षा संघ' मांग करता है कि इसका कड़ाई से पालन हो.

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) नेता एसटी हसन के द्वारा आतंकवादियों और कांवड़ियों की तुलना किए जाने पर साधु-संतों में रोष है. इसी कड़ी में अयोध्या हनुमानगढ़ी के संत राजू दास ने बुधवार को सपा नेता के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. अयोध्या हनुमान गढ़ी के संत राजू दास ने एक वीडियो के माध्यम से कहा, "सपा नेता एसटी हसन ने कांवड़ यात्री को लेकर जो बयान दिया, वो दुर्भाग्यपूर्ण है. एक आतंकवादी संगठन और कांवड़ियों की तुलना करना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है. हमें लगता है कि सपा ने बार-बार सनातन का ही अपमान करने का ठेका ले रखा है."

उन्होंने कहा, "कांवड़ यात्री जिस रास्ते से जाते हैं, उस रास्ते पर मांस, मदिरा की दुकानों का बंद होना जरूरी है. सरकार ने जो गाइडलाइन तय किया है कि रास्ते पर पड़ने वाले हर दुकान पर दुकानदार अपना-अपना नाम लिखे, 'हिंदू सेवा सुरक्षा संघ' मांग करता है कि इसका कड़ाई से पालन हो."

थूककर सामग्री बेचने की घटनाएं सामने आई हैं

संत ने कहा, "आपने देखा होगा कि तमाम खाद्य सामग्रियों में पेशाब कर, थूककर सामग्री बेचने की घटनाएं सामने आई हैं. कांवड़ यात्रा शांति पूर्वक चलता है और इसमें लाखों-लाख यात्री चलते हैं. ऐसे में किसी प्रकार की घटना, दुर्घटना नहीं घटे, उसको ध्यान में रखकर सरकार ने जो गाइडलाइन रखी है, उसी के अनुरूप ही कार्य होना चाहिए. वहीं, विपक्ष इस मुद्दे पर जिस तरीके से राजनीति कर रही है, वह अच्छी बात नहीं है."

क्या विपक्ष कांवड़ यात्री को मीट खिलाना या दारू पिलाना चाह रहा है

विपक्ष पर सवालिया लहजे में तंज कसते हुए राजू दास ने कहा, "क्या विपक्ष कांवड़ यात्री को मीट खिलाना या दारू पिलाना चाह रहा है? क्या विपक्ष की यह इच्छा है?" इससे पहले सपा नेता एसटी हसन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए मुजफ्फरनगर में दुकानदार की पैंट उतारकर पहचान करने वाले मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आतंकियों और कांवड़ियों की तुलना की थी. उन्होंने कहा था, "क्या आम नागरिकों को अधिकार है कि वह किसी दुकानदार की पैंट उतरवाकर चेक कर सकते हैं? क्या पहलगाम में आतंकियों ने पैंट नहीं उतरवाई थी? ऐसा करने वाले और पहलगाम के आतंकियों में क्या अंतर रह गया?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

Embed widget