एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी का तांडव, आज भी लू का ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में 45 के पार पहुंचा पारा

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की मार पड़ रही है. मौसम विभाग ने आज भी 35 जिलों में गर्म लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बुधवार से मौसम में बदलाव आएगा.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है. पिछले 3-4 दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, हालत ये है कि आसमान से सूरज आग उगल रहा है, जिसने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. तेज धूप के साथ लू ने लोगों को परेशान कर दिया है. तपती दोपहरी में घर से निकलना मुश्किल हो गया है.

आगरा, झांसी, नोएडा और गाजियाबाद में भीषण गर्मी की वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं. सोमवार को इन जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया. मंगलवार को भी भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क रहेगा और कई जगहों पर धूल भरी आंधी चलेंगी. इस दौरान दिन के समय लू चलने की चेतावनी दी गई है.

आज (मंगलवार) मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, संभल, हापुड़, अमरोहा, बुलंदशहर में आज रातें गर्म रहेंगी. 

प्रदेश के 35 जिलों में लू का अलर्ट
यूपी में आज 35 जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है. राजधानी लखनऊ में भी लोगों को बुरा हाल है. यहां भी गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल दिया है. नोएडा और गाजियाबाद हीटवेव के साथ गर्म रात का भी अलर्ट है.

इसके अलावा कांशीराम नगर, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज हीटवेव का यलो अलर्ट हैं. सोमवार को आगरा-झांसी में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. वहीं कानपुर में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.  

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों तक ऐसा ही मौसम रहेगा. लोगों को गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. हालांकि, इसके बाद मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है. 11 जून से पूर्वी यूपी में मौसम में बदलाव आएगा और कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी दी गई है.

इसके बाद 12 जून से 15 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है, जिसके चलते तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. वहीं पश्चिमी यूपी में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. इसके बाद कुछ राहत मिल सकती है.  

'...तो नहीं होते गांधी, नेहरू और आंबेडकर', जयंत चौधरी की पार्टी ने किसे भारत रत्न देने की कर दी मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget