एक्सप्लोरर

'...तो नहीं होते गांधी, नेहरू और आंबेडकर', जयंत चौधरी की पार्टी ने किसे भारत रत्न देने की कर दी मांग?

Mangal Pandey Bharat Ratna Demand: रालोद नेता ने मंगल पांडेय की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की मांग करते हुए दलील दी कि उनका कद हिंदुस्तान के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों से कहीं ऊंचा है.

UP News: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के पहले शहीद माने जाने वाले मंगल पांडेय को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की मांग की है. रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में मंगल पांडेय को 'भारत रत्न' देने की मांग की. मिश्र रविवार को बलिया अमर शहीद सम्मान यात्रा लेकर आए और मंगल पांडेय की जन्म भूमि नगवा पहुंचे. उन्होंने कहा, 'मंगल पांडेय को भारत रत्न सम्मान दिया जाना चाहिए. यह भारत रत्न पुरस्कार का सम्मान होगा.'

मिश्रा ने मंगल पांडेय की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा बलिया में स्थापित करने की मांग करते हुए दलील दी कि उनका कद हिंदुस्तान के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों से कहीं ऊंचा है. अगर उन्होंने हिन्दुस्तान की आजादी का पहला बिगुल नहीं फूंका होता तो न गांधी, नेहरू, टैगोर होते और न आंबेडकर और लोहिया होते.

रालोद नेता बोले- नगवा की दुर्दशा देखकर मन दुखी हुआ

राष्ट्रीय लोकदल नेता ने शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव की स्थिति पर दुख जाहिर करते हुए कहा, 'नगवा की दुर्दशा देखकर मन दुखी हुआ. स्मारक के नाम पर एक चहारदीवारी है जिसमें लम्बी-लम्बी घास उग आयी है. यह बहुत दुख का विषय है कि हिंदुस्तान की आजादी के इस महानायक की जन्म और कर्मभूमि की हालत इतनी खराब है.'

प्रधानमंत्री को भी इस बात के लिए पत्र लिख रहा हूं- अनुपम मिश्र

उन्होंने कहा, 'उनके (मंगल पांडेय) परिवार को इसका दुख है. ऐसी ही दुर्दशा चंद्रशेखर आजाद के परिवार और स्मारक की भी है. ऐसी ही दुर्दशा राम प्रसाद बिस्मिल की भी है. मैं लौटकर मुख्यमंत्री से बात करूंगा. प्रधानमंत्री को भी इस बात के लिए पत्र लिख रहा हूं. उम्मीद है कि मेरी बात सुनी जाएगी क्योंकि हम सरकार के अंग हैं.'

मुजफ्फरनगर में झूठी शान की खातिर पिता-पुत्र ने किया बेटी का मर्डर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget