एक्सप्लोरर

यूपी के कई जिलों में हुई बारिश, गिरे ओले, अगले कुछ तक ऐसा ही रहेगा मौसम

UP Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले कुछ दिन और ऐसा ही मौसम रहेगा. मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और बारिश होने की आशंका जताई है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में होली के बाद से मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है. कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है तो वहीं कई जगहों ओलावृष्टि भी हुई, जिसकी वजह से किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है. सोमवार को राजधानी लखनऊ और अयोध्या समेत कई जगहों पर बारिश हुई, जिसके साथ ओलावृष्टि भी हुई जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई लेकिन, दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ ही एक बार फिर गर्मी का असर होने लगा. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले कुछ दिन और ऐसा ही मौसम रहेगा. मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और बारिश होने की आशंका जताई है. अगले दो दिन 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. प्रदेश में 22 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहेगा. 21 और 22 मार्च को भी प्रदेश के पूर्वी संभाग में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना रहेगी. 

ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान
यूपी के मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देखने को मिल रहा है. सोमवार की सुबह अचानक ही मौसम बदल गया. जिसके बाद गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर और बस्ती में सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे के बीच आधे घंटे बारिश हुई. इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई. ओलावृष्टि किसानों पर आफ़त बनकर गिरी है. जिसकी वजह से किसानों की गेहूं और सरसों की फसल को नुक़सान हुआ है. 

प्रयागराज और कौशांबी में सोमवार को पूरा दिन बादल छाए रहे और मौसम में ठंडक महसूस की गई है. वहीं प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में रिमझिम बारिश हुई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई है. गोंडा की बात करें तो यहां बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की वजह से गेहूं की खड़ी फसल गिर गई. ऐसा ही अंबेडकर नगर में देखने को मिला. सीएम योगी ने भी मौसम में आए इस बदलाव और ओलावृष्टि का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से ओलावृष्टि की वजह से किसानों को हुए नुक़सान की जानकारी मांगी है. 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए और कहा कि वो अपने क्षेत्र में भ्रमण करें और राहत कार्य पर नज़र बनाए रखे. ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों की मदद की जाए. 

'दूध में से मक्खी की तरह...' चंद्रशेखर आजाद ने संभल सीओ अनुज चौधरी को दे डाली ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget