एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में मानसून ने दी दस्तक, आज 39 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चलेंगी झोंकेदार हवाएं

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है, जिसके बाद आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान मेघगर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद मौसम एकदम बदल गया है. बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया. आज (19 जून) से बारिश का सिलसिला और तेज हो जाएगा. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है. 24 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं चलने, मेघगर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई हैं.

आज से प्रदेश दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों से आगे बढ़ चुका है. आज पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ अनेक स्थानों पर बारिश होगी. पूर्वी यूपी में वाराणसी और गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

ऐसे में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई हैं. 20-22 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी. इसके बाद भी बारिश होती रहेगी.

इन जिलों में बारिश का अनुमान
यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है. साथ ही बादल गरजने की चेतावनी दी गई है. हालांकि, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, हापुड़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज और इटावा एक या दो जगहों पर बारिश होगी. 

पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यहां के सोनभद्र, चंदौली, मीरजापुर, प्रयागराज, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर और मुरादाबाद में आज भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में इस समय पश्चिम बंगाल के गंगा तट के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ सकता है. 30 जून तक मानसून पूरे राज्य को कवर कर लेगा. मानसून की एंट्री के साथ ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है. लेकिन, बारिश के साथ प्रदेश में बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं. ऐसे में लोगों को मानसून में सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है.

'अब जनता ने इनका रस निकाल दिया', अखिलेश के पुराने साथ को योगी के मंत्री ने बताया रस विहीन नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget