एक्सप्लोरर

UP Weather Forecast Today: यूपी से अभी नहीं जाएगा मानसून, लखनऊ सहित 38 जिलों में हो सकती है बारिश

UP Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, झांसी और आस-पास के क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ छींटें पड़ सकती हैं.

UP Weather Report Today 02 September 2022: यूपी (UP) में मानसून (Monsoon) एक बार फिर सक्रिय है. मौसम केंद्र लखनऊ (Mausam Kendra Lucknow) के मुताबिक मौजूदा समय में मॉनसून ट्रफ की स्थिति उत्तर की तरफ है. ऐसे में अगले कई दिन लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, एस के नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में गरज के साथ छींटें पड़ने के आसार हैं.

इसके अलावा लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस-पास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना हैं. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. दूसरी तरफ राज्य में गंगा, यमुना, चंबल सहित दूसरी नदियों में बाढ़ का पानी आने से आस-पास के गांव जलग्रस्त हो गए हैं. राज्य के करीब 22 जिलों में 2.4 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. वहीं यूपी के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा से संतोषजनक' श्रेणी में है.

आइये जानते हैं कि शुक्रवार को यूपी के प्रमुख जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है?

लखनऊ मौसम
लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ एक या दो बार बारिश के आसार हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 75 दर्ज किया गया है.

वाराणसी मौसम
वाराणसी में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 60 है.

ये भी पढ़ें- UP Breaking News Live: आज नोएडा जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, आरोपी श्रीकांत त्यागी के परिवार से करेगा मुलाकात

प्रयागराज मौसम
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश की संभावना है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 81 रिकॉर्ड किया गया है.

कानपुर मौसम
कानपुर में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 48 है.

गोरखपुर मौसम
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 46 दर्ज किया गया है.

आगरा मौसम
आगरा में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 30 दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Bareilly: बरेली के शराब कारोबारी ने दुबई में क्यों पहनी पाक टीम की जर्सी? खुद दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget