एक्सप्लोरर

UP Violence: सपा MLC शाहनवाज खान का बड़ा बयान, कहा- 'मामूली से विवाद को राजनीतिक दबाव में...'

बीते दिनों यूपी में हुई हिंसा (UP Violence) को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नवनिर्वाचित एमएलसी (MLC) शाहनवाज खान शब्बू (Shah Nawaz Khan) ने एक बड़ा बयान दिया है.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नवनिर्वाचित एमएलसी (MLC) शाहनवाज खान शब्बू (Shah Nawaz Khan) ने कहा कि सपा प्रमुख अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जो जिम्मेदारी उनको सौपी है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का काम करेंगे. एमएलसी बनने के बाद वो पहली बार गृह जनपद पहुंचे. वहां उनके चाहने वालों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान चकरोता रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए एमएलसी शाहनवाज खान ने कहा कि शहर के हालात को देखते हुए उन्होंने अपने स्वागत समारोह को रद्द करने का फैसला लिया था.

इस दौरान शाहनवाज खान ने कहा कि मामूली से विवाद को राजनीतिक दबाव में बड़ा तूल दिया जा रहा है. उन्होंने शहर के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा अधिकारियों से मिलकर वार्ता की जा रही है. इस मामले में अब किसी भी निर्दोष का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा.

क्या बोले एमएलसी
एबीपी गंगा से बात करते हुए एमएलसी शाहनवाज ने कहां कि पार्टी ने जिम्मेदारी दी है और मेरी कोशिश रहेगी कि मैं जिम्मेदारी बखूबी निभा पाऊं. जहां तक शहर के माहौल की बात है, मेरे परिवार का और मेरा हर समाज में उतना प्रेम है जिसका अंदाजा नहीं लगा सकते. मेरी कोशिश सबसे पहले यह है कि सियासत और राजनीति दूसरा पहलू है. पहले अमन चैन रहे सद्भाव बना रहे इससे ज्यादा जरूरी इस समय कुछ नहीं है. 

Bulldozer Action in UP: यूपी में बुलडोजर एक्शन पर रोक की याचिका पर कल SC में सुनवाई, जमीयत ने दी थी अर्जी

हमारी कोशिश यह है कि जो पीड़ित हैं उनसे जाकर मिला जाए, एडमिनिस्ट्रेशन से जाकर मिला जाए और कहीं ना कहीं हम पब्लिक और एडमिनिस्ट्रेशन के बीच में पुल का काम कर सकते हैं. ताकि एक प्रॉपर कम्युनिकेशन हो सके. जिससे हम जिम्मेदारी के साथ एडमिनिस्ट्रेशन को एक यकीन दिला पाए कि कोई काम गलत नहीं होगा. जब तक आप यह यकीन नहीं दिलाएंगे एडमिनिस्ट्रेशन को, तब तक एडमिनिस्ट्रेशन ना आपकी बात सुनेगा ना आपकी बात का कोई वजन होगा.

बुलडोजर को लेकर कही ये बात
बुलडोजर के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर बुलडोजर चल रहा है. हम गांधीवादी लोग हैं, हमारा पूरा मुल्क 4 पिलर पर डिपेंड है. पिलर को डिस्टर्ब करना बिल्कुल ऐसा है जैसे आप प्रकृति को डिस्टर्ब कर रहे हैं. ज्यूडिशरी को ज्यूडिशरी का काम करने दिया जाए. एडमिनिस्ट्रेशन को एडमिनिस्ट्रेशन का काम करने दिया जाए. हो यह रहा है कि हम पिलर्स को मिस मैच कर रहे हैं. पिटाई के वीडियो पर कहा कि मेरी यह जानकारी है कि वह वीडियो सहारनपुर का ही है. उसके अंदर जो दिखाया गया है क्लियर पिक्चर है. देखिए अगर वह वीडियो कहीं का भी है लेकिन यह बिल्कुल गलत है.

ये भी पढ़ें-

UP Violence: प्रदर्शन के तरीके और पत्थरबाजी के सवाल पर भड़के तौकीर रजा, जुबान संभाल कर बात करने की दी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget