एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा में भारी हंगामा, अतुल प्रधान पूरे सत्र के लिए निष्कासित, शिवपाल बोले- योगी के मंत्री ने दिया आपत्तिजनक बयान

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान को स्पीकर सतीश महाना ने पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निष्कासित कर दिया है.

UP Assembly News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को भारी हंगामा हुआ. बात इतनी बढ़ गई कि समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया गया है. सदन मे भारी हंगामे के बाद सपा विधायक अतुल प्रधान को स्पीकर ने सदन से बाहर निकलने का आदेश दिया और पूरे सत्र के लिए बाहर निकाला.

इस पूरे वाकये पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि योगी सरकार के मंत्री ने ही हमारे सदस्य पर आपतिजनक शब्दों का प्रयोग किया और विधानसभा अध्यक्ष ने जो अतुल के ख़िलाफ़ करवाई की है उसका हम विरोध करते हैं. उधर, सदन अभी भी इस हंगामे के बाद स्थगित है.

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर दी प्रतिक्रिया, किया ये दावा

बता दें दोपहर 1:55 पर हंगामा हुआ और दो बजे के लगभग अध्यक्ष सतीश महाना ने अतुल को सदन से बाहर जाने का आदेश ने दिया. इस बीच विधानसभा में भारी हंगामा हो गया. समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान को मार्शल अपने साथ ले गए.

दरअसल, स्वास्थ्य के मुद्दे पर सदन में आज बहस चल रही थी. तकरार बढ़ने लगी थी. इसी दौरान अतुल और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण में कहा सुनी बढ़ने लगी. स्पीकर ने दखल दिया लेकिन हंगामा जारी रहा. बाद में स्पीकर ने विधायक अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया. इसके बाद से यूपी विधानसभा के भीतर और बाहर माहौल गर्म है.

घटना पर क्या बोली बीजेपी?
इस घटना क्रम पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा - समाजवादी पार्टी का हाल बेहाल है. 27 का सत्ताधीश बनने का सपना उनका टूट गया है ,अब 2047 तक का रास्ता बंद हो गया है. उनको मौका नहीं मिलेगा इसलिए अब वह सदन नहीं चलने दे रहे हैं. सदन के अंदर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. जनता उनकी यह हरकत देख रही है. लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर जो विजय उन्होंने अर्जित की थी उसके बाद वे विधानसभा के उपचुनाव में चारों खाने चित हो गए. अब 2047 तक का रास्ता बंद हो गया है. बौखलाहट में सदन के अंदर नियमों के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. यह जनता भी देख रही है और सदन भी देख रहा है.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget