एक्सप्लोरर

UP Vidhan Sabha News: यूपी विधानसभा में राजा भैया की इस बात से खुश हुई सरकार, सीएम योगी ने भी की तारीफ

UP Winter Session 2024: यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज कुंडा विधायक राजा भैया ने विपक्ष जमकर हमला बोला. हालांकि उनके संबोधन को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने ऐतराज जताया.

UP News Today: उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों जमकर बहस हुई. सोमवार (16 दिसंबर) को पहले दिन जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने सदन में संभल और बहराइच हिंसा का मुद्दा उठाया.

सदन में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बयान पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने मेज थप थपाकर उनका स्वागत और सराहना की. इस भाषण दौरान राजा भैया ने संभल हिंसा और बहराइच हिंसा के जरिये विपक्ष को घेरने की को कोशिश की और इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष लिया. 

राजा भैया ने लिया बीजेपी का पक्ष
विधानसभा में अपने संबोधन में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा, "बहराइच में नौजवान राम गोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या पर विपक्ष ने कुछ नहीं बोला." रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के इस बयान का सत्ता पक्ष ने जोरदार स्वागत किया और मेज थप थपाकर सराहना की. 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के भाषण को लेकर ऐतराज जताया. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से पूछा कि किस नियम के तहत राजा भैया बोलने दिया गया.

अपने संबोधन के दौरान विधायक राजा भैया ने कहा कि हमें पहले यह जानना लेना चाहिए कि सर्वे का आदेश कोर्ट ने दिया है. उन्होंने कहा कि कोर्ट अगर किसी मंदिर के सर्वे का आदेश जारी करती है तो मैं ये नहीं समझता हूं किसी भी हिंदू यान सनातनी को कोई आपत्ति होगी. उन्होंने कहा कि हमने किसी धर्मस्थल को तोड़कर अपने धर्मस्थल नहीं बनाए हैं.

'पत्थरबाजी से बदल जाते कोर्ट के आदेश?'
राजा भैया ने कहा, "अगर न्यायालय ने किसी सर्वे का आदेश दिया है, तो उस सर्वे के आदेश को पलटने का तरीका है कि उससे बड़ी अदालत में जाएंगे. ना कि सड़क पर खड़े होकर पुलिस प्रशासन पर पत्थर बरसाये जाएं." संभल हिंसा का जिक्र करते हुए राजा भैया ने कहा कि जितने लोगों ने सदन में बोला है किसी ने पत्थरबाजी की बात नहीं बताई है. 

कुंडा विधायक ने सवाल किया कि क्या पत्थरबाजी करने से न्यायालय के आदेश बदले जाते हैं. राजा भैया ने कहा कि हिंसा में घायल पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को लेकर किसी ने कोई पीड़ा या चिंता नहीं व्यक्त की. उन्होंने कहा, "ये ठीक उसी तरह है जैसे बहराइच में राम गोपाल मिश्र की निर्मम हत्या कर दी गई, जिसकी चार महीने पहले शादी हुई थी." राजा भैया के इस बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी तारीफ की. 

ये भी पढ़ें: 'बाबरनामा भी यह कहता है...' विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल पर किया बड़ा दावा

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget