एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा में पान-मसाला खाने पर नया नियम, स्पीकर ने कहा- अब खाया तो...

UP Vidhan Sabha में अब पान मसाला खाने पर नया नियम आ गया है. स्पीकर सतीश महाना ने इस आशय की जानकारी दी है.

UP Vidhan Sabha News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अब पान मसाला खाने पर जुर्माना लगेगा. यह जानकारी स्पीकर सतीश महाना ने दी है.  यूपी विधानसभा में पान मसाला के प्रयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. पान मसाला खाते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना लगेगा. खाते हुए पकड़े जाने र 1 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है.

स्पीकर ने कहा कि विधानसभा परिसर में तत्काल प्रभाव से पान मसाला, गुटखा आदि के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. विधानसभा परिसर में कोई भी महानुभाव, विधायक, कर्मचारी, अधिकारी कोई भी हो, उनके द्वारा पान मसाला गुटका प्रयोग करने पर 1000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा.

बता दें मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व विधानसभा मंडप के प्रवेश द्वार पर पान मसाला थूके जाने की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल वहां जाकर सफाई सुनिश्चित करवाई और इस अव्यवस्थित व्यवहार की भर्त्सना की. इसके बाद सदन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विधानसभा के प्रति केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने बताया था कि इस अनुशासनहीन कृत्य का वीडियो उपलब्ध है, परंतु किसी सदस्य को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना उनका उद्देश्य नहीं है. इसके बावजूद उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि यदि भविष्य में वे किसी को ऐसा करते देखें, तो उसे वहीं रोकें और विधानसभा की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करें.

स्पीकर ने और क्या कहा था?
महाना ने यह भी कहा था कि जिसने यह कार्य किया है, वह स्वयं आगे आकर स्वीकार करे, अन्यथा उन्हें उसे बुलाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि विधानसभा हम सबकी है. यह सिर्फ अध्यक्ष की विधानसभा नहीं है. इसकी जिम्मेदारी सभी 403 सदस्यों की है. यह यूपी की 25 करोड़ जनता की विधानसभा है. इसको साफ-सुथरा रखना हमारी जिम्मेदारी है.

विधानसभा में स्पीकर द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद कुछ सदस्यों ने कहा था कि अमुक सदस्य का नाम लिया जाए, जिस पर सतीश महाना ने कहा नहीं, किसी का नाम नहीं लूंगा. लेकिन जिसने किया है, वह स्वयं अगर आकर कह देंगे कि उन्होंने किया है. विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में पुनः इस विषय पर जोर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा राज्य के 25 करोड़ नागरिकों का सम्मान और उनकी आस्था का प्रतीक है. इसकी स्वच्छता और मर्यादा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. (वीरेश पांडेय और IANS इनपुट के साथ)

बसपा में बड़ा बदलाव, आकाश आनंद के पिता को लेकर मायावती ने किया ये ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget