एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी के गंजारी में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, काशी को अब खेल के लिए पहचाना जाएगा,पढ़ें ये रिपोर्ट

Varanasi News: यूपी के वाराणसी को अब खेल के लिए भी पहचाना जाएगा. काशी में गंजारी क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का तेजी से कार्य चल रहा है.

विश्व पटल पर आध्यात्म, शिक्षा और संस्कृति का शहर काशी को अब खेल के लिए भी पहचाना जाएगा. इस संकल्प को पूरा करेगा वाराणसी के गंजारी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम. जनपद के राजातालाब क्षेत्र में इस क्रिकेट स्टेडियम का कार्य तेजी से प्रगति पर है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 70% कार्य पूरा हो चुका है और यह अपने निर्धारित समय 2026 तक बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा. अलग-अलग चरण में इसके कार्य पूरे किए जा रहे हैं. राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजन तक के लिए यह बेहद आकर्षक स्टेडियम होगा. 

2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी आधारशिला
वाराणसी के गंजारी में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है.  वाराणसी में पीएम मोदी द्वारा इस क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला साल 2023 में रखी गई थी, जिस दौरान दिग्गज सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव भी वाराणसी पहुंचे थे. 

450 करोड रुपए की लागत से बन रहे इस क्रिकेट स्टेडियम को पीपीपी मॉडल के तर्ज पर तैयार किया जा रहा है. राजातालाब क्षेत्र के 30.6 एकड़ में बन रहे इस क्रिकेट स्टेडियम में काशी की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी जिसमें स्टेडियम की छत को चंद्राकर में दर्शाया जाएगा. 

दर्शक काशी की विरासत से होंगे परिचित
दर्शक  वाले स्थान को गंगा घाट, सीढ़ियां, डमरू और फ्लड लाइट के खंबे त्रिशूल आकर के होंगे, जो वहां आने वाले दर्शकों को काशी की विरासत से परिचय कराएंगे. एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए वाराणसी मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने बताया की - वाराणसी के गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का कार्य प्रगति पर है. 

करीब 70 फ़ीसदी तक इसका कार्य पूरा हो चुका है, अलग चरण में शेष बचे हुए निर्धारित कार्य को भी पूरा कर लिया जाएगा. निश्चित ही इस प्रोजेक्ट के अपने निर्धारित समय अनुसार पूर्ण होने की संभावना है .

2026 T20 विश्व कप मैच होने की भी संभावना 
वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है. उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के देखरेख में यह क्रिकेट स्टेडियम तैयार हो रहा है. इस क्रिकेट स्टेडियम को आधुनिकता और प्राचीन विरासत के तालमेल के साथ तैयार किया जा रहा है. 

वहीं यह भी संभावना जताई जा रही है कि अगर यह स्टेडियम अपने निर्धारित समय अनुसार पूरा हो जाएगा तो यहां पर T20 2026 विश्व कप के मैच होने के भी आसार हैं. बीते वर्षो में स्टेडियम के आसपास की जमीनों की मांग में भी काफी इजाफा देखा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget