एक्सप्लोरर

Varanasi News: काशी गंगा नदी में इस वजह से ठप रहता है नौका संचालन, नाविक परिवार प्रभावित

Varanasi News: काशी स्थित गंगा नदी में 45 दिनों तक नौका संचालन ठप रहता है जिससे नाव चलाने वाले नाविक परिवारों को सीधे तौर पर आर्थिक नुकसान पहुंचता है. साथ ही बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ता है.

वाराणसी में पर्यटन अथवा आर्थिक दृष्टिकोण से नौका संचालन एक प्रमुख व्यवसाय माना जाता है. इस दौरान वाराणसी के करीब 84 घाटों से 2000 से अधिक छोटी बड़ी नाव सुबह से शाम तक हजारों पर्यटकों को नौका विहार कराते हैं. 

लेकिन प्रत्येक वर्ष ऐसे समय भी होते हैं जो नाविक परिवार के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होते हैं. क्योंकि इस दौरान वाराणसी के गंगा नदी में नौका संचालन बढ़ते जलस्तर की वज़ह से पूरी तरह बंद होता है.

इस वजह से ठप रहता है संचालन
 वाराणसी में गंगा का जलस्तर अपने उच्च स्तर के करीब है. नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, वाराणसी जिला प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार इस समय छोटी बड़ी सभी नाव का संचालन बंद है. और ऐसी स्थिति करीब हर वर्ष जुलाई और अगस्त के महीने में देखी जाती है. 

इस दौरान नौका संचालन पर निर्भर रहने वाले हजारों नाविक परिवारों की आजीविका सीधे तौर पर प्रभावित होती है. वाराणसी के गंगा घाट पर पिछले कई पीढियों से नौका संचालन का कार्य कर रहें शंभू साहनी ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान बताया कि लगभग हर वर्ष मां गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से करीब 45 दिनों तक वाराणसी के गंगा नदी में नौका संचालन बंद रहता है.

इतने दिन तक बंद रहता है संचालन
आगे बातचीत में पता चला कि नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक भी है. लेकिन इससे सीधे तौर पर हजारों नाविक परिवार प्रभावित होता है. करीब 2000 से अधिक संख्या में नाव वाराणसी के गंगा नदी में चलती हैं. 

दूर-दराज से आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु उस पर नौका विहार करते हैं. लेकिन नौका संचालन बंद होने की वजह से व्यवसाय पूरी तरह ठप्प हो जाता है. और  यह एक दो हफ्ते नहीं करीब डेढ़ महीने की अवधि रहती है.

क्या बोले नाविक?
वाराणसी के गंगा नदी में नौका विहार चलाने वाले विजय कुमार बताते हैं कि यह समय आसान नहीं होता है. हमारी पूरी आजीविका नौका संचालन पर ही निर्भर रहती है और करीब 1.5 महीने तक व्यवसाय बंद होने की वजह से बच्चों के पढ़ाई सहित अन्य दैनिक खर्च हमारे प्रभावित होते हैं. 

उन्होंने आगे बताया यह परिस्थितियां करीब हर वर्ष ही हमारे सामने आती हैं. हमारे पास सिर्फ स्थिति सामान्य होने की उम्मीद के अलावा और कोई सहारा नहीं रहता. इस अवधि के बीच परिवार पूरी तरह आर्थिक संकट से जूझता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget