एक्सप्लोरर

Etah Road Accident: वृंदावन से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, 2 लड़कियों की मौत, 9 घायल

श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन से दर्शन कल लौट रहे थे, तभी एटा-आगरा रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को नींद आ गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई. इस हादसे में 2 लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई.

Etah News: एटा (Etah) जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के बाबसा गांव (Babasa Village) के पास एटा-आगरा रोड ( Etah-Agra road) पर मथुरा (Mathura), वृंदावन (Vrindavan) से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-Trolley) के खाई में पलट जाने से दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गयी और 9 श्रद्धालु घायल हो गए जिनको एटा मेडिकल कॉलेज (Etah Medical College) मे भर्ती कराया गया है. हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में 40 श्रद्धालु सवार थे.  हादसे की जानकारी मिलते ही एटा का पुलिस और प्रशासनिक अमला एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचा और घायलों को समुचित इलाज दिलाये जाने की व्यवस्था की. हादसे का कारण फिलहाल ट्रैक्टर चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है.

मथुरा-वृंदावन से लौटते वक्त हुआ हादसा

 यह हादसा एटा जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव बाबसा के पास आज हुआ. ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी श्रद्धालु मथुरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के लिये एटा से 16 अगस्त को गए थे. श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन, नन्द गांव, बरसाना के दर्शन कर अलीगंज के अपने गांव अमरौली रतनपुर वापस लौट रहे थे, तभी आज सुबह लगभग 3.30 बजे एटा-आगरा रोड पर बाबसा मोड़ से पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को नींद आने के कारण पलट गई.  इस हादसे में सृष्टि (12), निशा (15) की मौके पर ही  मौत हो गई.

सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी 

फिलहाल एटा मेडिकल कॉलेज में सभी घायल श्रद्धालुओं का इलाज करवाया जारी है. इस हादसे में घायल हुए पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि हम लोग घूमते-घूमते थक चुके थे. बीती रात हमने ट्रैक्टर चालक से रुकने का अनुरोध किये था और कहा था कि आज रात यहीं पर बिताएंगे, लेकिन ट्रैकटर चालक नहीं माना और वह रात में ही चल दिया. थकान के कारण उसे नींद आ गई और यह हादसा हो गया.

चालक को नींद आने की वजह से हुआ हादसा

वहीं हादसे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि कोतवाली देहात को सूचना मिली कि प्रात: 3.30 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई है. इसके तुरंत बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जबकि आठ व्यक्ति सामान्य रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि ये लोग कासगंज के रहने वाले हैं और मथुरा से दर्शन करके लौट रहे थे. तभी ड्राइवर को अचानक नींद आ गई और ये हादसा हो गया. उन्होंने कहा कि संबंध में और छानबीन करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

Noida Viral Video: गार्ड से बदतमीजी करने वाली गालीबाज महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट, एडीसीपी नोएडा ने दी ये अहम जानकारी

Shrikant Tyagi Case: त्यागी समाज की महापंचायत से पहले बीजेपी सांसद महेश शर्मा की पुलिस को चिट्ठी, जताई ये बड़ी आशंका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget