एक्सप्लोरर

UP News: 'ओवरलोडिंग के खेल में संलिप्त पाए गए अधिकारियों की अब खैर नहीं', परिवहन मंत्री ने दी ये चेतावनी

Unnao News: परिवहन मंत्री ने उन्नाव नगर पालिका अध्यक्ष पद पर विजयी हुईं बीजेपी प्रत्याशी श्वेता मिश्रा के शपक्ष ग्रहण समारोह में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब प्रदेश का विकास तेजी से होगा.

Unnao News: उन्नाव नगर पालिका अध्यक्ष पद पर विजयी हुईं बीजेपी प्रत्याशी श्वेता मिश्रा का शपथ ग्रहण समारोह एक रिसॉर्ट में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और बीजेपी सांसद साक्षी महाराज मौजूद रहे. बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का स्वागत किया. मीडिया से बात करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बाद अब प्रदेश का विकास तेजी से होगा. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उन्नाव नगर पालिका को स्मार्ट और आदर्श नगर पालिका बनाना है.

'ट्रिपल इंजन की सरकार में तेजी से होगा विकास'
उन्नाव नगर पालिका से बीजेपी प्रत्याशी श्वेता मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है. आज उन्नाव सदर क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में यूपी सरकार में कैबिनेट व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शिरकत की. कार्यक्रम में उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में नव निर्वाचित उन्नाव नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के साथ ही निर्वाचित सभासदों को भी शपथ दिलाई गई. मीडिया से बात करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बाद अब विकास तेजी से होगा. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्नाव नगर पालिका को स्मार्ट और आदर्श नगर पालिका बनाना है.

'सपा सरकार में सीओ को बोनट पर बांधकर घुमाया जाता था'
वहीं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आरोप लगाते हुए पूर्ववर्ती सपा सरकार पर हमला बोला. दयाशंकर सिंह ने कहा की सपा सरकार में सीओ को बोनट पर बांधकर घुमाया जाता था, अब कार्रवाई की जा रही है तो लोगों को तकलीफ हो रही है.

'ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए लगातार काम जारी'
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ओवरलोडिंग को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा की ओवरलोडिंग पर मिलीभगत को लेकर 12 अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है. वहीं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दावा किया कि पुलिस, खनन और परिवहन विभाग ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए काम कर रहे हैं और जो अधिकारी ओवरलोडिंग के खेल में संलिप्त पा जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें:

New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे या नहीं? रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने दिया ये जवाब

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget