एक्सप्लोरर

TOP 10 NEWS: आज की बड़ी खबरें, जिनपर रहेगी दिनभर नजर

आज की बड़ी खबरें, जिनपर दिनभर रहेगी नजर। बदायूं में महागठबंधन की रैली आज, अखिलेश-मायावती सहित अजीत सिंह भी होंगे मौजूद।

1.

आज महागठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे अखिलेश, मायावती और अजित सिंह। महागठबंधन की संयुक्त रैली आज बदायूं में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समर्थन में होगी। इस रैली में बसपा प्रमुख मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोक दल के बीच गठबंधन हुआ है। गठबंधन साझा रैलियों के जरिए एकजुटता का संदेश देने की कोशिश कर रहा है। रैली दोपहर 2 बजे होगी।

2.

बदायूं और शाहजहांपुर में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली आज। शाह आज दोपहर 1.30 बजे बदायूं में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.15 बजे शाहजहांपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

3.

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कानपुर में अहम बैठक करेंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह। जहां वे 10 लोकसभा सीटों की समीक्षा करेंगे। अमित शाह कानपुर बुंदेलखंड के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान शाह के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। बैठक सिविल लाइंस में स्थित लैंडमार्क होटल में होगी। इसके साथ ही अमित शाह रात 12 बजे से दो बजे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

4.

निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। मोदी सुबह 9 बजे तमिलनाडु के थेनी जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। 11 बजे तमिलनाड़ु के रामनाथपुरम में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद दोपहर करीब 2.20 बजे वे कर्नाटक के मैंगलोर सिटी में जनसभा करेंगे, फिर शाम को 4.45 बजे बेंगलुरू में जनसभा को संबोधित करेंगे।

5.

कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर। अगले 24 घंटों में कांग्रेस अपनी अगली सूची जारी करेगी। लखनऊ, कैसरगंज, मोहनलालगंज, बस्ती समेत कई सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। लखनऊ से विनोद मिश्रा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। मोहनलालगंज से आर के चौधरी के साथ नए नए कांग्रेसी हुए रमाकांत यादव और राजकिशोर को भी टिकट मिल सकता है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस बस्ती से राजकिशोर को उतरेगी।

6.

जलियांवाला बाग की 100वीं बरसी आज, शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अमृतसर जाएंगे। राहुल गांधी आज सुबह 8 बजे यहां पहुचेंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद राहुल गांधी की यह पहली पंजाब यात्रा होगी। पंजाब में मतदान 19 मई को होना है।

7.

लखनऊ में फर्जी पासपोर्ट और जासूसी में पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक अब्दुल शकूर फिर भेजा गया जेल। कैसरबाग पुलिस की हिरासत से फरार होने की कोशिश में था अब्दुल शकूर। साल 2006 में जासूसी और फर्जी पासपोर्ट में अब्दुल शकूर को लखनऊ के कैसरबाग से गिरफ्तार किया गया था। सजा काटकर अब्दुल शकूर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना था। दिल्ली स्थित दूतावास से लखनऊ पुलिस वापसी की प्रक्रिया कर रही थी । डेढ़ महीने से कैसरबाग कोतवाली में अब्दुल शकूर को रखा गया था। बता दें कि अब्दुल शकूर पुलिस की निगरानी में भागने की कोशिश करते पकड़ा गया, जिसके बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया है।

8.

अयोध्या में श्रीराम राज्याभिषेक और विराट धर्मसभा आज। ये धर्मसभा कारसेवक पुरम में होगी। बता दें कि 14 महीने से रामराज्य रथ यात्रा चली, जो अब अयोध्या पहुंच रही है। 13 फरवरी, 2018 को महाशिवरात्रि के पर्व पर अयोध्या के कारसेवकपुरम से रथ यात्रा रवाना हुई थी, जो कि 23 मार्च 2018 को रामेश्वरम पहुंची थी। महंत नृत्यगोपाल दास की उपस्थिति में होगी धर्मसभा। विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय भी रहेंगे मौजूद।

9.

संकटग्रस्त जेट एयवेज ने नकदी की कमी के चलते अपने अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन को सोमवार तक के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं, स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह द्वारा हिस्सेदारी की बिक्री के लिए आमंत्रित बोली की समयसीमा शुक्रवार को समाप्त हो गई। बैंकों का समूह एयरलाइन के दैनिक परिचालन को देख रहा है। बोली सौंपने के लिए समयसीमा को दो दिन बढ़ाकर शुक्रवार किया गया था। खबरों के मुताबिक, एयरलाइन के संस्थापक नरेश गोयल, यूएई की एत्तिहाद एयरवेज, एयर कनाडा और अन्य निवेशकों ने एयरलाइन के लिए बोली सौंपी हैं। एयरलाइन ने अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन को अस्थायी तौर पर निलंबित रखने की बृहस्पतिवार को घोषणा की थी। इसके अलावा पट्टे का किराया नहीं दे पाने के कारण 10 और विमानों के परिचालन सेवाओं से बाहर होने के बाद जेट एयरवेज ने पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में परिचालन सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा की थी। एयरलाइन सूत्रों ने कहा, 'नकदी की बहुत अधिक कमी के कारण जेट ने अंतरराष्ट्रीय परिचालन को निलंबित रखने के फैसले को सोमवार तक बढ़ाने का फैसला किया है।' जेट अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में विमान सेवाएं देने वाली सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन रही है। उसके अंतरराष्ट्रीय परिचालन का एम्सटर्डम मुख्य केंद्र रहा है। मंगलवार को पट्ट किराया का भुगतान नहीं होने के कारण एक एजेंट ने एम्सटर्डम में जेट का विमान अपने कब्जे में ले लिया। इसकी वजह से उस दिन जेट की एम्सटर्डम- मुबई उड़ान निरस्त हो गई। इसके अलावा और भी कई उड़ानें रद्द की गई।

10.

नवरात्र का पावन पर्व आज राम नवमी के साथ समापन होगा। हिन्दू धर्म में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मान्‍यता है कि चैत्र माह की शुक्‍ल पक्ष की नवमी के दिन भगवान राम का जन्‍म हुआ था। नवरात्र में मां के भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों के आराधना के साथ भगवान की भी पूजा अर्चना करते हैं। 6 अप्रैल से शुरू हुए चैत्र नवरात्र 14 अप्रैल को समाप्त होंगे। नौ दिनों के व्रत करके मां के भक्त अष्टमी और नवमी के दिन अपने घर में कन्या पूजन करते हैं। इस बार आज और कल यानि 14 अप्रैल को दो दिन नवमी मनाई जाएगी। पौराणिक कथा के अनुसार, अयोध्या के राजा दशरथ की तीन रानियां थीं। मगर तीनों रानियों में से किसी को पुत्र की प्राप्ति नहीं हुई थी। तब ऋषि मुनियों से सलाह लेकर राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। इस यज्ञ से निकली खीर को राजा दशरथ ने अपनी बड़ी रानी कौशल्या को खिलाया। इसके बाद चैत्र शुक्ल नवमी को पुनरसु नक्षत्र एवं कर्क लग्न में माता कौशल्या की कोख से भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। उसी दिन से राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। अष्टमी तिथि आज सुबह 11:42 बजे समाप्त हो जाएगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी जो कि 14 अप्रैल सुबह 09:36 तक रहेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget