एक्सप्लोरर

UP News: बच्चा नहीं आया स्कूल तो टीचर पहुंच जाएंगे घर, छात्रों की अटेंडेस बढ़ने पर जोर

UP School News: विभाग अब राज्य के स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाए जाने पर जोर दे रहा है. छह दिन स्कूल नहीं आने पर टीचर को उन छात्रों के अभिभावकों से पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं.

UP School News: उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार इस ओर ध्यान दे रही है. एक ओर जहां विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके और अध्यापक स्कूलों में उपस्थित रहे उसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत टीचरों की ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था की गई है. वहीं छात्रों की भी उपस्थिति स्कूल में सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम उठाया जा रहा है. 

दरअसल हाल ही में बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राइमरी विभाग में कार्यरत टीचरों को रोजाना ऑनलाइन माध्यम से अपनी अटेंडेंस लगाने की गाइडलाइन जारी की थी. वहीं अब परिषदीय स्कूलों में प्रतिदिन औसतन 60 प्रतिशत विद्यार्थियों के उपस्थित होने को लेकर चिंता जताई है. ऐसे में विभाग ने परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने पर अपना ध्यान दिया और इस ओर कदम बढ़ाए हैं.

स्कूल नहीं आने वाले छात्रों की तैयार होगी लिस्ट

शिक्षा विभाग के अनुसार अब स्कूलों में उन छात्रों की लिस्ट तैयार की जाएगी जो अक्सर किसी न किसी कारण से स्कूल नहीं आते हैं. जिसके बाद लगातार तीन दिन तक स्कूल नहीं आने पर शिक्षकों को छात्रों के अभिभावकों को फोन कर इसकी जानकारी देनी होगी. वहीं अगर कोई छात्र लगातार छह दिनों तक स्कूल नहीं आया तो फिर टीचर को उस छात्र के घर जाकर अभिभावक से पूछताछ करनी होगी.

स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाए जाने पर जोर

इसके साथ ही कहा जा रहा है कि अगर कोई छात्र अपने छोटे भाई-बहन की देखरेख के कारण स्कूल नहीं जा पा रहा है तो उनके भाई-बहनों को आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा. इसके अलावा अगर कोई छात्र खेती और घर के कामों के कारण स्कूल नहीं जा रहा तो इस स्थिति में टीचर्स उन छात्रों को अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाएंगे. फिलहाल स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाए जाने को लेकर निर्देश दिया है.

बेहतर काम करने पर किया जाएगा सम्मानित

आंकड़ों के अनुसार अभी राज्य में कुल 1.91 करोड़ विद्यार्थियों में से सिर्फ 60 प्रतिशत छात्र ही पढ़ाई करने जा रहे हैं. शिक्षा विभाग ने 10 प्रतिशत उपस्थिति बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. वहीं दूसरी ओर स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को हर महीने ब्लाक व जिला स्तर पर होने वाली बैठक में सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः

UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बवाल के बीच अखिलेश यादव बोले- जो जैसा है उसे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget