एक्सप्लोरर

OBC और SC के अभ्यर्थियों का बेसिक शिक्षा निदेशालय के सामने धरना, योगी सरकार के सामने रखी बड़ी मांग

UP News:  शिक्षक भर्ती में शामिल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ के डबल बेंच से दिए गए फैसले का पालन किए जाने की मांग की है.

UP Teacher Recruitment: 69000 शिक्षक भर्ती में शामिल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी एक बार फिर से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं. अभ्यर्थी इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ के डबल बेंच से दिए गए फैसले का पालन किए जाने की मांग करते हुए बेसिक शिक्षा निदेशालय के सामने धरने पर बैठ गये हैं. आज मंगलवार (20 अगस्त 2024) को सुबह लगभग 10 बजे से बड़ी संख्या में यहां अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था. अभ्यर्थियों का कहना है कि हाई कोर्ट का जो फैसला आया है सरकार उसे जल्द से जल्द लागू करें और आरक्षित वर्ग अभ्यर्थियों को न्याय देते हुए उनकी नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त करें.

अभ्यर्थियों का कहना है कि साल 2018 में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी. जब इसका परिणाम आया तो इसमें बड़े स्तर पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया गया और उन्हें नौकरी देने से वंचित कर दिया गया. एक लंबे आंदोलन और न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद अब लखनऊ हाई कोर्ट के डबल बेंच ने आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के हित में फैसला सुनाया है और नियमों का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिए जाने का आदेश दिया है.

सरकार से नियुक्ति देने की मांग
अभ्यर्थियों का आरोप है कि इस प्रकरण में सरकार हीला हवाली कर रही है. उनका कहना है कि जनरल वर्ग के लोगों के लिए सरकार ने रविवार को बैठक कर ली पर हमारे लिए सरकार ने कोई बैठक नहीं की. अभ्यर्थी चाहते हैं कि सरकार जल्द से इस प्रकरण का समाधान करें और एक शेड्यूल जारी करके बताएं कि इनको नियुक्ति कब दी जा रही है.

आपको बता दें कि कोर्ट ने 69000 शिक्षक भर्ती मूल चयन सूची रद्द करते हुए सरकार को तीन महीने के अंदर आरक्षण नियमों का पालन करते हुए नई सूची जारी करने का आदेश दिया है. इस मामले में सरकार ने एक मीटिंग कर कहा कि सरकार सबके हितों को लेकर प्रतिबद्ध है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी.

ये भी पढ़ें: बच गई कांग्रेस के 99 सांसदों की सदस्यता! इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जाने पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget