एक्सप्लोरर

UP News: ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर भड़के मौलाना तौकीर रजा, कहा- हमारी मजबूरी को कमजोरी न समझें

Tauqeer Raza News: ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर मौलाना तौकीर रजा ने आरोप लगाया कि हिन्दू-मुसलमानों को आपस में उलझाया जा रहा है.

Tauqeer Raza On Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. मौलाना तौकीर रजा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जिस तरह बाबरी मस्जिद को हमसे छीन लिया गया उसी तरह ज्ञानवापी मस्जिद को भी हमसे छीना जा रहा है. तौकीर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को धृतराष्ट्र कहा है.

दरगाह आला हजरत स्थित अपने आवास पर इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बाबरी मस्जिद को जिस तरह से हमसे छीना गया उसी तरह हमसे ज्ञानवापी मस्जिद को छीना जा रहा है.  

मौलाना तौकीर रज़ा का दावा- ज्ञानवापी मस्जिद में फाउंटेन है शिवलिंग नहीं 

 मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि ये सब आरएसएस की साजिश है. उन्होंने दावा किया कि ज्ञानवापी मस्जिद में हौज में फाउंटेन है शिवलिंग नहीं है और इस तरह का फाउंटेन देश की हर मस्जिद में है. बरेली की जामा मस्जिद हो या नौमहला मस्जिद उसमें भी इस तरह का फाउंटेन है जिसमें हम लोग वजू करते हैं. इस तरह देश की सभी मस्जिदे तोड़कर वहां मन्दिर बना देना चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. ये लोग देश का एक और बंटवारा करवा देना चाहते हैं.

तौकीर रजा ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके नतीजे गंभीर हो सकते हैं. हमारी मजबूरी को कमजोरी न समझें. बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया उसमें अदालत ने हमारी आस्था पर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि हुकूमत दिवालिया हो चुकी है, इसलिए हिन्दू-मुसलमानों को आपस में उलझाया जा रहा है. आप लोग खामोश रहकर इस इस बेईमानी का समर्थन कर रहे हैं.

तौकीर रजा ने कहा कि देश का जब बंटवारा हुआ था पाकिस्तान बना था वो किसी मुसलमान ने नहीं करवाया था बल्कि ये आरएसएस की साजिश थी हिन्दू राष्ट्र बनाने की. उन्होंने ये भी कहा कि जिन्ना मुसलमान नहीं बल्कि हिन्दू थे और उनका खतना नहीं हुआ था. ये आरएसएस की साजिश थी.

उन्होंने कहा कि ये बात जरूर है कि हिंदुस्तान में ऐसे बहुत से मंदिर थे जहां मस्जिद बनाई गई थी लेकिन मंदिरों को तोड़ा नहीं गया था. उन्होंने कहा कि सरकार को इसका विरोध झेलना पड़ेगा. उन्होंने अदालत के फैसले पर असहमति जताते हुए कहा कि मैं हिन्दुस्तान के मुसलमानों से अपील करता हूं कि अब किसी कोर्ट में जाने की जरूरत नहीं है. ये लोग ताजमहल, कुतुब मीनार जहां भी कब्जा करना चाहते हैं करने दो. उन्होंने देशव्यापी आंदोलन के लिए कहा कि 22 मई को दिल्ली की बैठक में इसके बारे में चर्चा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:

Azam Khan को SC में नहीं मिली राहत, कोर्ट ने जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित

Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे पर आया सपा सांसद एसटी हसन का बयान, कहा- जो काम मुगलों ने किया...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget