एक्सप्लोरर

UP के 13 जिलों से गुजरेगा ये एक्सप्रेस वे, प्रयागराज में होगा खत्म, पश्चिम से जुड़ेगा पूर्वांचल

Lucknow News:  गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जोरों पर है. सरकार महाकुंभ 2025 के पहले इसका निर्माण पूरा करने पर जोर लगा रही है. यूपी एक्सप्रेस-वे डेवलपमेंट अथॉरिटी के अंतर्गत निर्माण हो रहा है.

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार अपनी छवि 'एक्सप्रेस प्रदेश' के रूप में बना रही है. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे डेवलपमेंट अथॉरिटी  के अंतर्गत बनने वाला 'गंगा एक्सप्रेस-वे' (Ganga Expressway) बहुत महत्वपूर्ण है. गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जोरों पर है. सरकार महाकुंभ 2025 के पहले इसका निर्माण पूरा करने पर जोर लगा रही है लेकिन बारिश की वजह से इसमें देरी हो सकती है.

'गंगा एक्सप्रेस वे' की लंबाई 594 किलोमीटर है. मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा यह एक्सप्रेसवे सूबे के 12 जिलों के कुल 518 गांव से होकर गुजरेगा. छह लेन में तैयार हो रहे इस एक्सप्रेस-वे को आगे जरूरत पड़ने पर बढ़ाकर आठ लेन का किया जा सकता है. गंगा एक्सप्रेसवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाई जा सकती है. मेरठ से प्रयागराज की दूरी मात्र छह घंटे में पूरी की जा सकती है. पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 'गंगा एक्सप्रेसवे' प्रदेश के 12 जिलों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा.

आपको बता दें कि, भाजपा शासित देश के सबसे बड़े सूबे में कुल 13 एक्सप्रेस-वे हैं, जिनमें से छह चालू हैं, जबकि सात निर्माणाधीन हैं. राज्य में एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 3,200 किलोमीटर है, जिसमें उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) के अंतर्गत बनने वाला 'गंगा एक्सप्रेस-वे' बहुत महत्वपूर्ण है. निर्माण पूरा होने के बाद यह राज्य की जीडीपी में मील का पत्थर साबित होगा.

दूसरे चरण में पांच और जिलों से गुजरेगा
मेगा प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में इसे प्रयागराज से आगे मिर्जापुर से बिहार की सीमा पर स्थित बलिया तक बढ़ाया जाएगा. इस दौरान ये मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी और गाजीपुर होते हुए यह बलिया पहुंचेगा. गंगा एक्सप्रेस-वे का दूसरा चरण 350 किलोमीटर का होगा. दोनों चरण मिलाकर कुल लंबाई करीब 950 किलोमीटर की हो जाएगी, और यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा.

गंगा एक्सप्रेस-वे जिन जिलों से गुजरेगी, वहां विकास और रोजगार देखने को मिलेगा. इससे प्रदेश की जीडीपी काफी इजाफा होने की उम्मीद है. बलिया के रास्ते बिहार के लोग भी आसानी से सड़क मार्ग से राष्ट्रीय राजधानी से जुड़ जाएंगे. 'गंगा एक्सप्रेस-वे' के निर्माण का कुल बजट 56,000 करोड़ रुपये का है. इसमें पहले चरण की कुल निर्माण लागत 37,350 करोड़ रुपये अनुमानित है. इसमें करीब 9,500 करोड़ रुपये की भूमि अधिग्रहण लागत भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: बुलडोजर एक्शन पर बोले ओम प्रकाश राजभर, कहा- सरकार निजी संपत्ति पर कार्रवाई नहीं करती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
UP News: 'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन
'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन
UP News: ‘अखिलेश जी, शिक्षा पर ज्ञान देने से पहले अपना इतिहास देखिए’ मंत्री संदीप सिंह ने सपा पर किया पलटवार
‘अखिलेश जी, शिक्षा पर ज्ञान देने से पहले अपना इतिहास देखिए’ मंत्री संदीप सिंह ने सपा पर किया पलटवार
UP News: प्राथमिक विद्यालय को मिला दोहरा सुरक्षा कवच: अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार
प्राथमिक विद्यालय को मिला दोहरा सुरक्षा कवच: अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget