एक्सप्लोरर

यूपी में आवारा कुत्तों को होगी उम्रकैद की सजा! योगी सरकार ने जारी कर दिया आदेश

UP News: एबीसी सेंटर में रखे जाने वाले कुत्तों को रेबीज रोधी टीके लगाए जाएंगे. एक फार्म पर कुत्ते का पूरा ब्यौरा रखा जाएगा. कुत्ते के स्वास्थ्य और व्यवहार की मॉनिटरिंग की जाएगी.

शहर में घूम रहे आवारा कुत्ते कई बार लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन जाते हैं. लेकिन अब यूपी सरकार के निर्देश पर आवारा कुत्तों से लोगों को जल्द निजात मिलने जा रही है. प्रदेश की योगी सरकार ने एक ऐसा आदेश जारी किया है जिसके तहत अगर कोई भी आवारा कुत्ता लोगों को दो बार काटता है तो उसे उम्र कैद की सजा दी जाएगी.

जी हां यह सुनने में अटपटा जरूर लगेगा. लेकिन यह बात पूरी तरह सच है. प्रदेश सरकार ने कुत्ते काटने की बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सभी नगर निकायों को यह आदेश जारी किया है. ‌प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात की ओर से जारी इस आदेश में हमलावर और हिंसक हो चुके कुत्तों के लिए अनूठी सजा का प्रावधान किया गया है.

योगी सरकार के नगर विकास विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को पहली बार कुत्ता काटता है तो कुत्ते को 10 दिन की सजा होगी. इस दौरान कटखने कुत्ते को एनिमल बर्थ कंट्रोल यानी एबीसी सेंटर में रखा जाएगा. लेकिन अगर वही कुत्ता दूसरी बार किसी को काटता है. तो तीन सदस्य टीम इस मामले की जांच करेगी.

जांच टीम में पशुधन अधिकारी स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि और एसपीसीए के सदस्य शामिल होंगे. टीम जांच में यह पता लगाएगी कि कुत्ते को हमला करने के लिए प्रेरित तो नहीं किया गया था. अगर हमले के लिए कुत्ते को प्रेरित करने के प्रमाण नहीं मिलते हैं तो कुत्ते को फिर से एबीसी सेंटर में आजीवन रखा जाएगा. यानी कुत्ते को उम्र कैद की सजा दी जाएगी. आजीवन कैद की सजा पाने वाले कुत्ते को रिहा तभी किया जाएगा जब उसे कोई व्यक्ति अधिकृत तौर पर गोद देगा.

हालांकि हमलावर और हिंसक हो चुके कुत्तों को सजा देने के लिए जारी किए आदेश में कुछ शर्ते भी रखी गई हैं. इसके लिए पीड़ित व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में इलाज का प्रमाण पत्र देना होगा.

माइक्रोचिप के जरिए कुत्ते के व्यवहार पर रखी जाएगी नजर

इस बात की जानकारी होने पर नगर निगम के पशुधन विभाग की टीम कटखने कुत्ते को पड़कर एबीसी सेंटर ले जाएगी. ‌एबीसी सेंटर पर इलाज के साथ कुत्ते को निगरानी में रखा जाएगा. 10 दिन बाद एबीसी सेंटर से छोड़े जाने के पहले कुत्ते के शरीर पर एक माइक्रोचिप लगा दी जाएगी. इस माइक्रोचिप के जरिए ही कुत्ते के व्यवहार पर नजर रखी जाएगी.

एबीसी सेंटर में रखे जाने वाले कुत्तों को रेबीज रोधी टीके लगाए जाएंगे. एक फार्म पर कुत्ते का पूरा ब्यौरा रखा जाएगा. कुत्ते के स्वास्थ्य और व्यवहार की मॉनिटरिंग की जाएगी. इसके साथ ही उसकी गतिविधि को जांचने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी.

हिंसक कुत्तों के खिलाफ शुरू होगा अभियान

वहीं प्रयागराज नगर निगम के पशुधन अधिकारी डॉ विजय अमृतराज के मुताबिक लोगों की सुरक्षा के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास का आदेश मिलते ही इस पर अमल शुरू कर दिया गया है. ‌तीन सदस्य कमेटी के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. जल्द ही पूरे नगर निगम क्षेत्र में हमलावर और हिंसक कुत्तों के खिलाफ अभियान भी शुरू कर दिया जाएगा. उनके मुताबिक करेली में दो साल पहले ही एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है जिसमें करीब 300 कुत्ते रखने की क्षमता है. यहां आने वाले कुत्ते को स्टेरलाइज करते हैं और एंटी रैबीज इंजेक्शन दिए जाते हैं.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget