एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में हिला देने वाली रेड: STF ने ज़हरीली शराब गैंग का किया सफाया, 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश STF ने बिजनौर और उधमसिंह नगर में कार्रवाई कर ज़हरीली शराब का बड़ा गिरोह पकड़ा. 20,000 लीटर ENA, हजारों बोतलें और मास्टरमाइंड सेठी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नकली और जहरीली शराब के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में गैंग के सरगना सुखविंद्र सिंह उर्फ सेठी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

यह गिरोह ENA (एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल) और रेक्टिफाइड स्पिरिट की अवैध सप्लाई के जरिए जहरीली शराब बनाकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बेच रहा था.

ये हुए गिरफ्तार

एसटीएफ ने 15 और 16 मई 2025 को बिजनौर (यूपी) और उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) में कार्रवाई कर आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में सुखविंद्र सिंह उर्फ सेठी (बिजनौर), गुड्डू (बाजपुर, उधमसिंह नगर), रामसिंह और सुनील कुमार (मुरादाबाद) शामिल हैं. बरामदगी में 20,000 लीटर ENA से भरा टैंकर, 2,900 लीटर अपमिश्रित शराब, तीन वाहन, 1,050 खाली शराब की बोतलें, और पैकिंग सामग्री शामिल है.

ढाबे पर हो रही थी निकासी

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि काशीपुर-हरिद्वार रोड पर एक ढाबे के पास टैंकर चालकों की मिलीभगत से ENA की अवैध निकासी हो रही है. 15 मई की रात 11:45 बजे एसटीएफ गौतमबुद्धनगर की टीम ने गुड्डू, रामसिंह और सुनील को गिरफ्तार किया. अगले दिन सुखविंद्र को काशीपुर से पकड़ा गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुखविंद्र पहले बस चालक था और बाद में गुड्डू के साथ मिलकर इस गोरखधंधे में शामिल हो गया.

जहरीली शराब से मौतें रुकेंगी

उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से होने वाली मौतों को रोकने के लिए एसटीएफ लगातार अभियान चला रही है. पिछले साल भी गौतमबुद्धनगर में उत्तराखंड से ENA सप्लाई करने वाला एक गैंग पकड़ा गया था. एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि यह नेटवर्क कई राज्यों में फैला है, और इस गिरफ्तारी से बड़े खुलासे हो सकते हैं. यह कार्रवाई निरीक्षक सचिन कुमार और उपनिरीक्षक सनत कुमार के नेतृत्व में हुई.

शराब माफिया में हड़कंप

यूपी एसटीएफ की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है. वहीँ एसटीएफ अभी और माफियाओं पर भी लगाम के लिए ऑपरेशन चला रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget