एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder Case: यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी, अतीक-अशरफ का रिश्तेदार सद्दाम दिल्ली से गिरफ्तार

Atiq Ahmed News: यूपी एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम गिरफ्तार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

Umesh Pal Murder Case: यूपी एसटीएफ के हाथ आज एक बड़ी कामयाबी लगी है. एसटीएफ ने उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी सद्दाम को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. सद्दाम, अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के भाई अशरफ (Ashraf) का साला है. उमेश पाल की हत्या के बाद वो फरार हो गया था. सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसके बाद से वो फरार चल रहा था. एसटीएफ तभी से उसकी तलाश में जुटी हुई थी, गिरफ्तारी से बचने के लिए सद्दाम लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. 

माफिया अशरफ के साले सद्दाम के खिलाफ बरेली के बिथरी चैनपुर और बारादरी थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं. UP STF ने सद्दाम को दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से गिरफ्तार किया है. सद्दाम को उमेश पाल शूटआउट केस में आरोपी बनाया गया था. पुलिस को मुखबिर से उसके दिल्ली में होने की खबर मिली थी, जिसके बाद उसकी दबिश दी गई. गिरफ्तार के बाद पूछताछ में उसने बताया है कि वो पुलिस से बचने के लिए दिल्ली, कर्नाटक और मुंबई में जगह-जगह बदल-बदलकर रह रहा था. 28 सितंबर को वो अपनी प्रेमिका अनम से मिलने जा रहा था, उसी दौरान उसे पकड़ लिया गया.

अशरफ के सारे काम संभालता था सद्दाम

जानकारी के मुताबिक आरोपी सद्दाम बरेली में खुशबू एंक्लेव में रहता था, क्योंकि उसका बहनोई अशरफ बरेली जेल में बंद था. इस दौरान वो जेल कर्मचारियों की मिली भगत से रसद सामग्री जेल में पहुंचाता था. अशरफ के जेल जाने के बाद अशरफ का कारोबार सद्दाम ही संभालता था और जेल में आने वाले लोगों को अशरफ से मिलवाता था. बरेली जेल के भी सिस्टम को सद्दाम ही मैनेज करता था. उमेश पाल शूटआउट में शामिल शूटर अशरफ से बरेली जेल में जाकर मिले थे. इन लोगों को भी सद्दाम ने ही अशरफ से मिलवाया था. 

बरेली जेल का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सद्दाम की भूमिका साफ हो गई थी. इसके बाद बरेली पुलिस ने बिथरी चैनपुर थाने में सद्दाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. उमेश पाल शूटआउट केस में नाम आने के बाद सद्दाम दुबई फरार हो गया था. भगोड़ा घोषित हुए सद्दाम पर बरेली पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था. 

उमेश पाल की हत्या के बाद दुबई भाग गया था

अतीक अहमद अशरफ की हत्या की कुछ दिन बाद उसके दुबई से वापस भारत आने की खबर आई थी. सद्दाम माफिया अतीक और अशरफ की दुबई की प्रॉपर्टी की भी देखभाल करता था. सद्दाम की लोकेशन कुछ दिन पूर्व दिल्ली में मिली थी, लेकिन पुलिस की टीमें उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी. सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी बहन और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा को लेकर भी बड़ा खुलासा हो सकता है. इसके अलावा माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के बारे में भी अहम जानकारी मिल सकती है.

शाइस्ता परवीन उमेश पाल शूटआउट केस में नामजद अभियुक्त है. प्रयागराज पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है जबकि जैनब फातिमा पर भी साजिश रचने का आरोप है, लेकिन उन पर कोई इनाम घोषित नहीं है. सद्दाम के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं. उमेश पाल शूटआउट केस में बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान की भी एसटीएफ और अन्य एजेंसियों को तलाश है. तीनों पर पांच-पांच लाख का इनाम भी घोषित किया गया है.

Akhilesh Yadav: मेरठ पुलिस के कारनामे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कसा शायरना तंज, कहा- 'झूठी है इनकी..' 

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget