एक्सप्लोरर

यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, हत्या के मामले में फरार चल रहे पति-पत्नी गिरफ्तार

Basti News: पूछताछ में अभियुक्त कौशल ने बताया कि उसने अपनी पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर गोदावरी और उसकी बेटी सौम्या की हत्या कर दी थी और हत्या के बाद शवों को जला दिया ताकि कोई सबूत न बचे.

UP News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे 50-50 हजार रुपये के इनामी दंपती को जनपद बस्ती से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम कौशल चन्द्र उपाध्याय और उसकी पत्नी रंजना उर्फ अंजली हैं. ये दोनों लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे और ससुराल व बिहार में छिपकर रह रहे थे.

इन दोनों की गिरफ्तारी गड़हा गौतम अंडरपास, थाना कप्तानगंज क्षेत्र, बस्ती से की गई. इनके खिलाफ थाना कप्तानगंज में मु.अ.सं. 215/2024 दर्ज है, जिसमें भारतीय दंड संहिता (भादवि) की जगह लागू नए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं.

पारिवारिक संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह

पूछताछ में अभियुक्त कौशल ने बताया कि उसने अपनी पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर गोदावरी और उसकी बेटी सौम्या की हत्या कर दी थी. आरोपियों ने हत्या के बाद शवों को जला दिया ताकि कोई सबूत न बचे. इस जघन्य अपराध में अब तक पांच आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि यह दंपती फरार था और प्रयागराज भागने की फिराक में था.

एसटीएफ की टीम ने किया जाल बिछाकर गिरफ्तार

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली एसटीएफ टीम में निरीक्षक ओम शंकर शुक्ला, गिरिजाशंकर यादव, कुलदीप सिंह, राकेश शर्मा, दिलीप कुमार और चालक अवधेश यादव शामिल रहे. टीम ने सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और महिला कांस्टेबल की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

अपराध की लंबी फेहरिस्त

गिरफ्तार कौशल चन्द्र उपाध्याय के खिलाफ पहले से ही एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. इनमें झगड़ा, धमकी, एससी/एसटी एक्ट, गुंडा एक्ट, गंभीर मारपीट और अब हत्या जैसे संगीन अपराध शामिल हैं.

इनमें से प्रमुख मुकदमे हैं:
मु.अ.सं. 195/2008 (एससी/एसटी एक्ट),
मु.अ.सं. 237/2009 (गुंडा एक्ट),
मु.अ.सं. 49/2020,
मु.अ.सं. 215/2024 (हत्या)
मु.अ.सं. 34/2025 (बीएनएस की धारा 209).

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कप्तानगंज, बस्ती में दाखिल किया गया है. अब स्थानीय पुलिस इनसे जुड़ी आगे की कार्रवाई करेगी और केस को अदालत में मजबूती से पेश करेगी.

गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में उत्तर प्रदेश में एसटीएफ द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को काफी तेज किया गया है. राज्य सरकार ने साफ किया है कि इनामी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कई बार कह चुके हैं कि अपराधी या तो जेल में होंगे या फिर प्रदेश छोड़ देंगे. इस तरह की कार्रवाई राज्य में कानून व्यवस्था की मजबूती का उदाहरण पेश करती है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget