एक्सप्लोरर

यूपी में इवेंट मैनेजर ने की कलाकारों की रकम में हेराफेरी, STF ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

Lucknow News: एसटीएफ को शिकायत मिली थी कि संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित “भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव” के दौरान कलाकारों को मिलने वाली रकम में गड़बड़ी की गई है.

UP News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक ऐसे इवेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है, जो सरकार की तरफ से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले कलाकारों को दी जाने वाली राशि में हेराफेरी करता था. आरोपी नील विजय सिंह उर्फ शिवेन्द्र प्रताप सिंह को लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, वह कानपुर का रहने वाला है.

एसटीएफ को शिकायत मिली थी कि संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित “भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव” के दौरान कलाकारों को मिलने वाली रकम में गड़बड़ी की गई है. जांच में सामने आया कि एक महिला कलाकार को गायन कार्यक्रम के लिए 35 हजार रुपये देने की बात हुई थी, लेकिन उसे केवल 30 हजार रुपये ही मिले. बाद में उसके खाते में राजकीय कोषागार, लखनऊ से अचानक 2.41 लाख रुपये जमा हो गए. इसके तुरंत बाद नील विजय सिंह ने उसे कॉल कर यह रकम लौटाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया.

पीड़िता के अनुसार, जब उसने पैसा लौटाने से इनकार किया, तो नील विजय अपने भाई, मां, भाभी और एक महिला साथी के साथ उसके घर पहुंचा और धमकी देने लगा. उसने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का नाम लेकर जान से मारने की धमकी भी दी.

पूछताछ में नील विजय सिंह ने स्वीकार किया कि वह संस्कृति विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से कलाकारों के नाम पर फर्जी बिल बनाता था. विभाग के सहायक निदेशक राजेश अहिरवार का नाम भी सामने आया है, जो बिल पास करवाकर कोषागार से भुगतान कराते थे. इसके बाद कलाकारों पर दबाव डालकर रकम वापस ली जाती थी और उसमें से कमीशन बांटा जाता था.

कलाकारों के नाम पर फर्जी बिल किए थे तैयार 

एसटीएफ की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अन्य कलाकारों के नाम पर भी फर्जी बिल तैयार किए थे, जिन पर नकली हस्ताक्षर थे. पीड़िता श्रेया मिश्रा के मामले में जबरन पैसा वसूलने के प्रयास के साथ-साथ जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप भी दर्ज किया गया है. इस मामले में गोमतीनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है.

भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव में देशभर से आते हैं कलाकार 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव जैसे सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंधों को प्रोत्साहित करना है. इन आयोजनों में देशभर से कलाकार बुलाए जाते हैं, जिनकी मेहनताना सरकार की तरफ से तय होता है. परंतु ऐसे आयोजनों में यदि भ्रष्टाचार होता है, तो न केवल कलाकारों का शोषण होता है, बल्कि सरकारी छवि भी धूमिल होती है. एसटीएफ की यह कार्रवाई ऐसे भ्रष्ट नेटवर्क को उजागर करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget