एक्सप्लोरर

यूपी एसटीएफ ने दबोचा फर्जी कर्नल, सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी

Sitapur News: यूपी एसटीएफ को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कोई व्यक्ति सेना की वर्दी पहनकर लोगों को फौज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सेना का फर्जी कर्नल बनकर बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक युवक को सीतापुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी राहुल कुमार के पास से सेना की फर्जी वर्दी, नियुक्ति पत्र, नकली मोहर और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं. आरोपी खुद को भारतीय सेना में कर्नल बताकर भोले-भाले युवकों और युवतियों को फंसाता था और उनसे पैसे ऐंठता था.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार पुत्र रणधीर सिंह निवासी ग्राम ककराला थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है. आरोपी को सीतापुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के मकान नंबर 302 नारायण नगर हेमपुरवा से देर रात 1:20 बजे गिरफ्तार किया गया.

एसटीएफ को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कोई व्यक्ति सेना की वर्दी पहनकर लोगों को फौज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहा है. एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. इसी टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा.

बरामद सामान
04 फर्जी नियुक्ति पत्र
01 सेना की वर्दी
01 मोबाइल
02 नकली मोहर
01 आधार कार्ड
01 कैंटीन कार्ड

महार रेजिमेंट में सिपाही था आरोपी

पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह पहले मध्य प्रदेश के सागर में महार रेजिमेंट में सिपाही था और उसका बैज नंबर 10391419एम है. बीते 6 महीने से वह डीसीएम बॉडी चलाकर अपना गुजारा कर रहा था. इसी दौरान उसने सेना का कर्नल बनकर फर्जी वर्दी पहनी और बेरोजगार लड़के-लड़कियों को फौज में नौकरी का लालच देकर उनसे पैसे वसूले. इसके बाद वह कूटरचित दस्तावेजों के सहारे नियुक्ति पत्र दे देता था.

सीतापुर के कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सीतापुर के कोतवाली थाने में मुकदमा धारा 319 (ठ), 318(4), 352, 351(2), 336(1), 338, 341 (1) और 205 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है. मामले की आगे की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है. इसके साथ ही भारतीय सेना को भी इस मामले की सूचना दे दी गई है.

भोले-भाले नौजवानों को अपना निशाना हैं ऐसे लोग

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. बेरोजगारी का फायदा उठाकर ऐसे ठग भोले-भाले नौजवानों को अपना निशाना बनाते हैं. सेना में भर्ती की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और ऑनलाइन होती है. फिर भी कई युवा शॉर्टकट में फंसकर ठगों का शिकार बन जाते हैं. सेना और पुलिस समय-समय पर इस तरह की ठगी से सावधान रहने की अपील करती है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget