एक्सप्लोरर

गैंगस्टर एक्ट का वांटेड अपराधी प्रतापगढ़ से गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का था इनाम

UP News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी अपराधी गुफरान खान को प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया है. गुफरान पर कई संगीन अपराधों में लिप्त होने के आरोप हैं.

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को शनिवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रतापगढ़ जिले में एसटीएफ ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे 50,000 रुपये के इनामी अपराधी गुफरान खान को गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ ने उसे प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव के पास से पकड़ा. उसकी गिरफ्तारी 18 मई को दोपहर करीब 12:40 बजे हुई.

गिरफ्तार किया गया अपराधी गुफरान खान, मोहम्मद मुस्तफा खान का बेटा है और प्रतापगढ़ के थाना लीलापुर क्षेत्र के हण्डौर पूरे नाहर गांव का रहने वाला है. गुफरान खान पर थाना फतनपुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित होने के साथ-साथ कई संगीन आपराधिक मामलों में लिप्त होने के आरोप हैं. एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने यह कार्रवाई की.

एसटीएफ को काफी समय से जानकारी मिल रही थी कि कुछ वांछित और इनामी अपराधी प्रदेश में सक्रिय हैं, जो लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी के चलते एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह की निगरानी और निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी, जिसमें उप निरीक्षक विनय तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

पुलिस ने घेराबंदी कर शातिर अपराधी को पकड़ा
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुफरान को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया. पूछताछ में गुफरान ने माना कि वह ट्रक लूट और चोरी की वारदातों में शामिल है और उसका एक संगठित गिरोह है. इस गिरोह में नदीम, बृजेश कुमार, शकील और महमूद जैसे अपराधी भी शामिल हैं.

गुफरान ने दिसंबर 2023 में लखनऊ के मोहनलालगंज से खड़गपुर, पश्चिम बंगाल जा रहे एक ट्रक को लूटने की वारदात कबूली. चालक को रास्ते में असलहे के बल पर बोलेरो गाड़ी में डालकर बेहोश किया गया और ट्रक से सीमेन्ट की चादरें और 25,000 रुपये नकद लूट लिए गए.

इन मामलों में अपराधी की संलिप्तता आई सामने
इसके अलावा फरवरी 2024 में एनटीपीसी बारा के पास एक कंटेनर ट्रक लूटने की वारदात और मार्च 2024 में अमेठी से ईंट लादकर रीवा जाते वक्त एक ट्रक की चोरी में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है. इन मामलों में संबंधित थानों में पहले से एफआईआर दर्ज हैं और न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है. गुफरान को अब आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया गया है.

ये भी पढ़ें: आकाश आनंद की धमाकेदार वापसी, दिल्ली की बैठक में बसपा चीफ ने कर दिया बड़ा ऐलान

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget