एक्सप्लोरर

सिद्धार्थनगर में सिरफिरे आशिक का तांडव, प्रेमिका और उसके मां-बाप पर किया हमला, पिता की मौत

Siddharthnagar News: यूपी के सिद्धार्थनगर में प्रेम-प्रसंग के बीच एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमी के पिता को मौत के घाट उतार दिया है. वहीं प्रेमिका और उसकी मां घायल हैं.

सिद्धार्थनगर जिले में एक सरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका उसकी मां और बाप पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में प्रेमिका के पिता की मौके पर मौत हो गई. जबकि प्रेमिका और उसकी मां की गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है.  

वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से आशिक फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. मामला शनिवार रात 9 बजे का है दिल दहला देने वाली ये वारदात मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी केवटहिया डीह गांव में रात लगभग 9 बजे उस वक़्त हुई जब लड़की, उसकी माँ और पिता अपने घर वापस आ रहे थे. प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक ही गाँव के रहने वाले हैं.

प्रेम-संबंध के खिलाफ थे घर वाले

बता दें नागचौरी गांव के रहने वाला मुकेश कुमार निषाद 17 वर्षीय किरण से प्यार करता था. किरण और मुकेश के इस प्रेम संबंध से घर वाले काफी नाराज थे. जिसको लेकर मुकेश कुमार काफी आक्रोशित था.

 शनिवार रात 9 बजे वह पूरी तैयारी के साथ कार लेकर इन लोगों के पास आया और किरण को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने लगा इस पर किरण की मां प्रभावती और पिता रामकला निषाद ने उसे रोकने की कोशिश की जिस पर उसने इन लोगों पर चाकू से वार कर दिया. 

पिता की मौके पर मौत

इस हादसे में घायल पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां बुरी तरह घायल हो गई. इस बीच वह किरण को लेकर कुछ दूर तक गाड़ी से गया और किरण को भी चाकू से गोद कर रास्ते में फेंक दिया. लोगों के इसकी जानकारी हुई और लोग जब तक वहां पहुंचते तब तक के मुकेश कुमार मौके से फरार हो गया.

लोगो ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायल किरण और प्रभावती को जिला चिकित्सालय पहुंचाया. जहां दोनों की गंभीर हालत देखते हुए इन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. 

पुलिस ने दी यह जानकारी

वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद में बताया कि पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसने घायल माँ और बेटी को तत्काल चिकित्सालय पहुँचाया.

जबकि घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुके लड़की के पिता के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने बताया कि आरोपी मुकेश को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम बनाई गई हैं जल्दी मुकेश पुलिस के गिरफ्त में होगा.

Input By : चंदन कुमार श्रीवास्तव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget