एक्सप्लोरर

Shamli News: तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत

Shamli News: यूपी के शामली में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक की मौत होने पर परिजनों का हंगामा काट दिया, घंटे तक दिल्ली सहारनपुर हाईवे जाम रहा.

उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां पर तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने ई रिक्शा मे टक्कर मार दी, जिसमें ई रिक्शा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 

मृतक ई रिक्शा चालक के परिजनों और गुस्साए ग्रामीणों ने शव को दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए हंगामा कर रहे ग्रामीणों को तीतर बीतर किया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सब्जी बेचने गया था मृतक 

बता दें पूरा मामला थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर स्थित गांव सिक्का का है जहां पर तेज गति से आ रहे अनियंत्रित कैंटर ने ई-रिक्शा चालक को टक्कर मार दी जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 

बताया जा रहा है कि मृतक प्रमोद गांव सिलावर में सब्जी बेचने के लिए गया हुआ था जैसे ही वह सब्जी बेचकर वापस अपने घर लौट रहा था तभी तेज गति से आ रहे अनियंत्रित कैंटर ने उसे टक्कर मार दी जिसके बाद वह ई रिक्शा से सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 

सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की भीड़ भी वहां पर इकट्ठा हो गई. पूरे घटनाक्रम की सूचना जैसे ही थाना आदर्शमंडी पुलिस को मिली तो थाना आदर्शमंडी पुलिस भी मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों की शव उठाने को लेकर तीखी नोंकझोंक भी हुई. 

ग्रामीणों को पुलिस बल प्रयोग कर हटाया 

जब पुलिस ने देखा कि माहौल बिगड़ रहा है तो अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाया गया और शव को हाईवे पर रखकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. 

वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज करते हुए जबरन मृतक प्रमोद के शव को उनसे छीन लिया. मौके पर पहुंचे सीओ शामली अमरदीप मौर्य ने मामले की जानकारी दी है. 

शामली सीओ ने दी यह जानकारी 

मौके पर पहुंचे शामली सीओ ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि प्रमोद नाम का व्यक्ति है जो कि गांव सिलावर से सब्जी बेचकर वापस लौट रहा था और सड़क को क्रॉस कर रहा था तभी शामली की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह नीचे काफी देर तक पड़े रहा, जिसके बाद उठाकर उसे अस्पताल एवं भिजवाया गया है. 

ट्रक चालक को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है और वहीं परिजनों की तैयारी प्राप्त कर मुकदमा लिखा जा रहा है. हल्का बल प्रयोग करने के बाद पर शिव ने बताया कि मै मौक़े पर ही था यहां पर भीड़ ज्यादा हो गई थी इसलिए उनसे बातचीत कर कर उन्हें यहां से हटाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget