एक्सप्लोरर

शाहजहांपुर में IAS अफसर ने इस वजह से लगाई थी उठक-बैठक, अब एसडीएम ने खुद बताई वजह

Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर में उठक बैठक लगाने वाले आईएएस अधिकारी ने कहा तहसील में गंदगी होना मेरी नैतिक जिम्मेदारी थी इसलिए उठक बैठक लगाई है.

शाहजहांपुर के पुवांया तहसील में वकीलों के सामने उठक बैठक लगाने वाले पदस्थापित SDM रिंकू सिंह राही का कहना है कि मैंने उठक बैठक इसलिए लगे क्योंकि वकीलों का कहना था की तहसील परिसर में गंदगी आपकी जिम्मेदारी है और जब आप लोगों की गलती होने पर उनसे उठक बैठक लगवाते हो तो आपको भी लगानी चाहिए.

आपको बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह वकीलों के सामने सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक करते दिखाई दे रहे हैं. यह दृश्य देखकर लोग चौंक भी रहे हैं और चर्चा भी कर रहे हैं कि क्या यह अफसर की विनम्रता थी या व्यवस्था पर कटाक्ष? 

वकीलों के कहने पर लगाई उठक बैठक
इस घटना के बाद जब ABP न्यूज़ ने रिंकू सिंह राही से बात की तो उन्होंने पूरी स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा, 'मैंने उठक-बैठक इसलिए लगाई क्योंकि तहसील परिसर में गंदगी व्याप्त थी. वकीलों ने मुझे बताया कि आपने एक बार स्कूल न भेजने पर बच्चों के अभिभावकों से उठक-बैठक लगवाई थी.

इस आधार पर कहा गया कि तहसील गंदी है और इसकी ज़िम्मेदारी आप पर है, इसलिए आपको भी उठक-बैठक लगानी चाहिए. एसडीएम ने कहा मुझे लगा कि अगर मैंने किसी को सार्वजनिक तौर पर उठक-बैठक करवाई है तो मेरे ऊपर भी वही मापदंड लागू होना चाहिए. इसलिए मैंने बिना किसी हिचक के उठक-बैठक लगा दी.'

पूरे घटनाक्रम से शासन में मची हलचल
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शासन में हलचल मच गई है. रिंकू सिंह राही को तत्काल प्रभाव से पुवाया SDM पद से हटाते हुए लखनऊ स्थित राजस्व परिषद से अटैच कर दिया गया है.

प्रशासनिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या एक अधिकारी द्वारा ऐसी सार्वजनिक आत्म-स्वीकृति नैतिक साहस की मिसाल है या पद की गरिमा से समझौता? जहां कुछ लोग इसे अफसर की पारदर्शिता और आत्मनियंत्रण का प्रतीक मान रहे हैं, वहीं कई वरिष्ठ अधिकारी इसे अनुशासनहीनता और संस्था की मर्यादा के विरुद्ध बता रहे हैं.

Input By : मुकेश गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स
उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय की नाकामी पर मुहर! सरकार को सौंपी जाएगी SIT की रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय की नाकामी पर मुहर! सरकार को सौंपी जाएगी SIT की रिपोर्ट
'सपा आई तो यूपी बन जायेगा पश्चिम बंगाल', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'सपा आई तो यूपी बन जायेगा पश्चिम बंगाल', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget