एक्सप्लोरर

यूपी के सुल्तानपुर-अमेठी और जौनपुर में आकाशीय बिजली का कहर, सात लोगों की ले ली जान

UP News: जौनपुर से मिली रिपोर्ट के अनुसार बदलापुर तहसील क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव निवासी 25 वर्षीय बृजेश कुमार खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक वर्षा के दौरान गिरी बिजली से उसकी मौत हो गई.

UP Lightning: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर, अमेठी और जौनपुर जिलों में बुधवार को बारिश के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गयी. सुलतानपुर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चांदा थाना क्षेत्र के राजा उमरी गांव में शाम को तेज बारिश के बीच कुछ बच्चे बाग में आम उठा रहे थे, तभी एकाएक पेड़ पर बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से रुद्र प्रताप यादव (13) और कमला यादव (21) की मौत हो गई.

दूसरी घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के केल्हनपुर सरैया गांव में हुई, जहां रामचरन यादव के खेत में धान की रोपाई हो रही थी, यादव का 17 वर्षीय बेटा रवि भी वहीं था और इस बीच बारिश के दौरान बिजली गिरने से रवि गंभीर रूप से झुलस गया. परिजन उसे आनन-फानन में सुलतानपुर के मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एक अन्य घटना में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर गांव में भी खेत में काम करते वक्त गिरी बिजली की चपेट में आने से शरीफुन्निसां (60) नामक महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं. अमेठी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव केशवपुर में 20 वर्षीय युवराज पाल खेत में जानवर चराने गया था, तभी अचानक बारिश होने लगी. पाल बारिश से बचने के लिये एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, इसी बीच पेड़ पर बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से पाल की मौत हो गयी.

इसके अलावा मुंशीगंज थाना क्षेत्र के फतवापुर कुडवा गांव में भी बिजली गिरने से खेत में धान की रोपाई कर रही 57 वर्षीय गुड्डा देवी की झुलस कर मौत हो गयी. जौनपुर से मिली रिपोर्ट के अनुसार बदलापुर तहसील क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव निवासी 25 वर्षीय बृजेश कुमार खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक वर्षा के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से वह घायल हो गया. उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उन्नाव हादसे में बस मालिक समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 35 बसों का रजिस्ट्रेशन निरस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget