एक्सप्लोरर

UP School Closed: लखनऊ में स्कूल बंद, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश, प्री-बोर्ड और प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए क्लास रूम में होगा हीटर

शीतलहर (Cold Day) और ठंड को देखते हुए लखनऊ डीएम (Lucknow DM) ने स्कूलों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है. प्री-बोर्ड और प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए भी कुछ खास निर्देश दिए गए हैं.

UP School Timing Change: उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ ही शीतलहर (Cold Day) का सितम जारी है. वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 और 13 जनवरी को पश्चिमी यूपी (West UP) समेत कुछ और जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार बारिश से ठंड और बढ़ने की संभावना है. विभाग ने गुरुवार को यूपी के 24 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. इस बीच लखनऊ डीएम (Lucknow DM) ने स्कूलों को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है.

लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार ने स्कूलों के लिए निर्देश जारी किया है. लखनऊ में शीतलहर और कोहरे को देखते हुए ये निर्देश स्कूलों के लिए जारी हुए हैं. डीएम के निर्देश में कहा गया है कि कक्षा नौ से 12 तक जिन स्कूलों में प्री बोर्ड या प्रैक्टिकल एग्जाम नहीं है, वहां 14 जनवरी तक ऑनलाइन पढ़ाई होगी. अगर ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है तो इन स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी. जबकि कक्षा 10 और कक्षा 12 में जहां प्री बोर्ड या प्रैक्टिकल एग्जाम है वहां छात्र छात्राओं को बुलाया जाएगा.

UP Weather Update: आज यूपी के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी, 24 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

स्कूलों आने वालों के लिए निर्देश
लखनऊ डीएम के निर्देश में कहा गया है, "प्री बोर्ड या प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए स्कूलों में छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाने के लिए क्लास रूम में हीटर की व्यवस्था करनी होगी. साथ ही बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म में आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा. बच्चे सर्दी से बचने के लिए अपने हिसाब से गर्म कपड़े पहन सकते हैं. इसके अलावा बच्चों को खुले में नहीं बैठाया जाएगा. " 

दूसरी ओर गाजियाबाद में भी बढ़ती ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई है. 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी गई है, जो पहले 14 जनवरी तक थी. ये छुट्टी कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में रहेगी. इस संबंध में गाजियाबाद डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग के ओर से आदेश जारी किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget