एक्सप्लोरर

यूपी में बदली स्कूलों की टाइमिंग, आदेश जारी, कल से नए समय पर खुलेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है. इस संदर्भ में आदेश जारी किया गया है.

UP School Timing: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया गया है. बुधवार 9 अप्रैल से सभी स्कूल 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे.

कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी बोर्डों के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के समय में बदलाव होंगे. डीएम रविंद्र कुमार मांदड के निर्देश पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने जारी आदेश किया है. इस आदेश का स्कूलों में सख्ती से पालन कराए जाने का निर्देश दिया गया है.

बता दें राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है.बलिया,  प्रयागराज, हमीरपुर, अयोध्या और वाराणसी में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. प्रयागराज में तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया है. लखनऊ में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है.

बिजली कर्मियों का निजीकरण के खिलाफ आंदोलन तेज, 9 अप्रैल को लखनऊ में बड़ी रैली

दिल्ली में उष्ण लहर
दूसरी ओर मौसम विभाग ने दिल्ली में उष्ण लहर के मद्देनजर अगले दो दिनों के लिए ‘येलो’ चेतावनी जारी की है. रिज और आयानगर सहित दिल्ली के अन्य निगरानी स्टेशन ने भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार (41 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया. आईएमडी ने बताया कि पालम और लोधी रोड स्टेशन पर अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में फिलहाल ‘येलो’ चेतावनी जारी है और यह अगले दो दिनों तक जारी रहेगी. आईएमडी के ‘येलो’ चेतावनी में लोगों को गर्मी की चपेट में आने से बचने, हल्के-फुल्के, हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनने और अपने सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकने की सलाह दी जाती है. दिल्ली के तीन स्टेशन सफदरजंग, रिज और आयानगर में उष्ण लहर दर्ज की गई, जो इस मौसम में उष्ण लहर की स्थिति का पहला दिन रहा.

 मौसम का अनुमान लगाने वाले निजी संस्थान ‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के महेश पलावत के अनुसार, 10 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट होने का अनुमान है.  आईएमडी ने बताया कि राजधानी में सोमवार को आर्द्रता का स्तर दिन में 45 प्रतिशत से 25 प्रतिशत के बीच रहा.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में जलभराव से बच्चों की पढ़ाई ठप, अस्पताल का रास्ता भी डूबा
कन्नौज में जलभराव से बच्चों की पढ़ाई ठप, अस्पताल का रास्ता भी डूबा
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
यूपी में इंश्योरेंस पर योगी सरकार की बड़ी पहल, कहा- लोगों को...
यूपी में इंश्योरेंस पर योगी सरकार की बड़ी पहल, कहा- लोगों को...
यूपी-उत्तराखंड में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल, कई शहरों में प्रदर्शन
यूपी-उत्तराखंड में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल, कई शहरों में प्रदर्शन

वीडियोज

Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs
Komal Rani की पोस्ट के बाद Govinda और Sunita Ahuja की कंट्रोवर्सी ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे से ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे से ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget