एक्सप्लोरर

UP School Closed: मेरठ-हापुड़ समेत कई जिलों में शीतलहर के चलते बढ़ी स्कूलों की छुट्टी, देर रात DM ने जारी किए आदेश

UP School Closed News: मुजफ्फरनगर में शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने 1 से 8 कक्षा तक 18 तारीख तक का अवकाश घोषित किया है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के चलते जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, इंटर कालेज और पब्लिक स्कूलों में कक्षा आठवीं तक बच्चों का 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है. वहीं नोएडा-एनसीआर में ग्राफ 4 लागू होने के बाद गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को नर्सरी से कक्षा 5 तक और कक्षा 6 से 9 के साथ 11वीं की भी क्लास हाइब्रिड मोड पर संचालित करने का निर्देश जारी किया है, ये निर्देश अगले निर्देश तक लागू रहेगा.

इसके साथ ही मेरठ में भीषण सर्दी और कोहरे  के चलते 18 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी हुई है. डीएम दीपक मीणा ने 8वीं क्लास तक के स्कूलों की छुट्टी के आदेश दिए हैं. वहीं बागपत में सर्दी को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 16 जनवरी से 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया.

वहीं मुजफ्फरनगर में शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने 1 से 8 कक्षा तक 18 तारीख तक का अवकाश घोषित किया है. हापुड़ में भीषण सर्दी और कोहरे के चलते 18 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी, नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों का तीन दिन तक अवकाश रहेगा.

शामली में लगातार बढ़ रही सर्दी ओर मौसम में बदलाव के चलते कक्षा आठ तक के विद्यालयों में 16 जनवरी से 18 जनवरी तक जिला विद्यालय निरिक्षक जेएस शाक्य ने अवकाश घोषित किया गया है. फिरोजाबाद में शीत लहर के चलते परिषदीय विद्यालयों की समय सारणी बदली गई है. कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यालय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक संचालित होंगे. जनपद में कड़ाके की ठंड और कोहरे को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है.

स्कूलों के प्रधानाचार्यों को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भेजे निर्देशों में साफ कहा गया है कि जनपद में कोहरे, शीतलहर व ठंड के प्रकोप को देखते हुए नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है.

बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा? लव टिप्स पर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget