एक्सप्लोरर

संभल में सपा विधायक इकबाल महमूद के बाग में चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटवाया अवैध कब्जा

Sambhal News: यूपी के संभल में समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद के बाग पर प्रशासन का बुलडोजर चला है. प्रशासन द्वारा उनसे कब्जा की जमीन से कब्जा मुक्त कराया है.

यूपी के संभल जिले के मंडल गांव (तहसील संभल) में शनिवार (6 सिंतबर) को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है. राजस्व विभाग की टीम के अनुसार, यह कब्जा लंबे समय से चला आ रहा था और जमीन को अवैध रूप से बाग में तब्दील कर दिया गया था. यह बाग सपा विधायक इकबाल महमूद का बताया जा रहा है.

यह मामला मंडल गांव के गाटा संख्याओं से जुड़ा है. यहां के गाटा संख्या 222 और 198 दर्ज रूप से इकबाल महमूद मोहम्मद जैद, मोहम्मद जुनैद, फैज़ इकबाल, मोहम्मद असलम, सुहैल इकबाल और शान इकबाल के नाम पर है. 

विधायक ने अवैध कब्जा कर बना लिया था बाग

इसके साथ ही बगल में स्थित गाटा संख्या 221, जो कि राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि दर्ज है, उस पर भी कब्जा कर बाग बना लिया गया था. यह भूमि सरकारी खाते में दर्ज है, जिस पर पौधारोपण करके उसे निजी बाग में शामिल कर लिया गया था.

निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि सरकारी जमीन को चारदीवारी बनाकर कब्जे में लिया गया है. यही नहीं, अवैध रूप से कटे एक कटहल के पेड़ का मामला भी सामने आया. इस पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और कहा कि जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. 

क्षेत्रीय वन अधिकारी ने दी यह जानकारी

क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि पेड़ काटने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई के समय राजस्व, सिंचाई और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही. 

टीम ने कब्जा हटाने के साथ-साथ नापजोख कर सीमांकन भी किया. अधिकारियों ने बताया कि सरकारी जमीन को दोबारा राजस्व खाते में दर्ज किया जाएगा और भविष्य में इस पर किसी तरह का अतिक्रमण न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह कब्जा लंबे समय से था और कई बार इसकी शिकायतें की गई थीं. हालांकि, आज प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया है. इस कार्रवाई के बाद संभल जिले में हड़कंप मच गया है, क्योंकि अवैध कब्जा कथित तौर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री इकबाल महमूद से जुड़ा बताया जा रहा है. 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह कार्रवाई जिला प्रशासन की अवैध कब्जों के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत पहले भी कई स्थानों पर सरकारी जमीनें मुक्त कराई जा चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के संजयन त्रिपाठी ने किया मतगणना का बहिष्कार, BJP को जबरन जिताने का दावा
Live: सपा के संजयन त्रिपाठी ने किया मतगणना का बहिष्कार, BJP को जबरन जिताने का दावा
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget