एक्सप्लोरर

'4 जून को खुल जाएगी एग्जिट पोल्स की कलई', सपा नेता का इंडिया गठबंधन की जीत पर बड़ा दावा

UP News: समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल गठबंधन के कार्यकर्ताओं को अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा है. गठबंधन के कार्यकर्ता अब काउंटिंग की तैयारियों में जुट गए हैं.

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने एग्जिट पोल्स को पूरी तरह नकारते हुए इसे झूठ का पुलिंदा करार दिया है और इसे लोगों को गुमराह करने वाला बताया है. उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जमीन पर काम किया है. ग्राउंड रिपोर्ट बता रही है कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन 70 सीटें जीतने जा रहा है. 4 जून को आने वाले नतीजे में एग्जिट पोल्स की कलई खुल जाएगी.

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुताबिक एग्जिट पोल से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और उम्मीदवार न तो हताश हैं और ना ही निराश. उन्हें पता है कि एग्जिट पोल्स भले ही कुछ भी हो, लेकिन एग्जिट पोल में वह ही जीतेंगे. गठबंधन के कार्यकर्ताओं को अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा है. गठबंधन के कार्यकर्ता अब काउंटिंग की तैयारियों में जुट गए हैं. उनके मुताबिक चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने कई जगहों पर ठीक तरीके से काम नहीं किया. गठबंधन के कार्यकर्ता आखरी दम तक मतगणना केंद्रों पर डटे रहेंगे.

अगर सत्ता का दुरुपयोग कर मतगणना में धांधली नहीं की गई तो नतीजे बेहद चौंकाने वाले आएंगे और 4 जून को बीजेपी साफ हो जाएगी. इंडिया गठबंधन यूपी में 70 सीटें जीतने के साथ ही देश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगा. प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत की तारीफ की है और साथ ही वोट करने के लिए आम जनता को भी धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा है कि गठबंधन की तरफ से इस बार का चुनाव आम जनता ने लड़ा है.

टीम इंडिया की इस स्टार खिलाड़ी की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, CM योगी से लगाई न्याय की गुहार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget