एक्सप्लोरर

Chandauli News: चंदौली में भी जर्जर सड़कों पर चलने को मजबूर लोग, एक्सीडेंट में चोटिल हो रहे हैं लोग

यूपी सरकार ने राज्य की सभी सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त करने का आदेश जारी किया है. इसी को ध्यान में रखते हुए चंदौली का PWD विभाग लगातार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में लगा हुआ है.

Chandauli: यूपी सरकार ने प्रदेश की सभी सड़कों को 15  नवंबर तक गड्ढा मुक्त करने का फरमान जारी किया है. इसको देखते हुए चंदौली का PWD विभाग लगातार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में लगा हुआ है, लेकिन कुछ मार्ग ऐसे भी हैं जो अभी भी गड्ढों से भरे हुए हैं.  लोग इन गड्ढों के बीच से गुजरने को मजबूर हैं. आए दिन लोग इन गड्ढों से भरी सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं.

जनपद में सबसे बुरा हाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय चहनिया मार्ग का है. लगभग 16 किलोमीटर की   यह सड़क पंडित दीनदयाल उपाध्याय जक्शन से होते हुए चहनिया जाती है. ये चहनिया से गाजीपुर और वाराणसी जनपद को जोड़ती है.

ग्रामीणों की मानें तो पिछले कई वर्षों से यह सड़क जर्जर अवस्था में है. जबकि इस मार्ग पर 24 घंटे आवागमन होता है. गड्ढों के कारण लोग आए दिन वाहनों से गिरकर घायल भी हो रहे हैं. जनपद के सुदूर इलाके चाहे धानापुर ब्लाक क्षेत्र हो या बरहनी ब्लॉक क्षेत्र हो ग्रामीण इलाको में सड़कों का यही हाल है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जक्शन से होते हुए चहनिया और चहनिया से गाजीपुर वाराणसी जनपद को जोडने वाली इस सड़क पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं, लेकिन अधिकारियों को लोगों की परेशानी नजर नहीं आती.

वो कभी भी इसे बनवाने का प्रयास करते हुए दिखाई नहीं देते.  इलाके के रहने वाले लोग सड़क को लेकर परेशान हैं.

15 नवंबर सड़कों को कर दिया जाएगा गड्ढा मुक्त
पीडब्ल्यूडी के एक्स ई एन डी पी सिंह ने कहा  शासन द्वारा तय सीमा (15 नवंबर) तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा. जनपद में बड़े पैमाने पर गड्ढा मुक्ति का कार्य चल रहा है. वही पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से चहनिया की सड़क के लिए एस्टीमेट भेजा गया है. शासन से मंजूरी मिलते ही इस सड़क का चौड़ीकरण कर नए सिरे से बनाया जाएगा.  क्योंकि इस सड़क पर घनत्व बढ़ता जा रहा है,और वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है. इससे यह सड़क क्षतिग्रस्त होती जा रही है. इस सड़क का ज्यादातर हिस्सा गंगा की बाढ़ की चपेट में प्रतिवर्ष आता है. इस कारण भी सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है. विभाग तय समय से सड़कों को गड्ढा मुक्त कर देगा.

Mainpuri By-Election: डिंपल यादव के नामांकन में ये चार लोग बने प्रस्तावक, जातिगत समीकरण से लेकर परिवार तक का रखा गया ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget