एक्सप्लोरर

UP News: बलरामपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही राप्ती नदी, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ का अलर्ट

Balrampur News: भारी बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार और आपदा प्रबंधन विभाग ने  लोगों से  सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है.

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में आज लगातार तीसरे दिन जोरदार बारिश हो रही है. तेज बारिश के कारण जिले से गुजरने वाली राप्ती नदी खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. नदी का जलस्तर 5 से 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा है. लगातार बढ़ रहे जल स्तर के कारण प्रशासन ने जिले में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है, इसके अलावा लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

बारिश से हजारों एकड़ की फसल बर्बाद
बाढ़ और जलभराव से दर्जनों घर गिर गए हैं, इसके अलावा यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बाढ़ का पानी  खेतों में घुसने से हजारों एकड़ की फसल बर्बाद हो गई है. तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और नेपाल की पहाड़ियों से आ रहे पानी के कारण दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं.

ये इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित
भारी बारिश के बाद नाले का पानी बनघुसरी, भवनियापुर, भैरही, परसहवा, बदरहिया, पिठ्ठा शांति पुरवा मैटहवा, विजयीडीह, रमगढीया, औरहिया, ननुहावपुर गांव के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लोगों को अपना कीमती सामान ऊंची जगहों पर रखना पड़ा.

जिलाधिकारी ने लोगों से की ये अपील
भारी बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार और आपदा प्रबंधन विभाग ने  लोगों से  सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है. वहीं प्रशासन लगातार बाढ़ के हालातों पर नजर बनाए हुए है. बिजलीघरों में पानी घुसने के कारण बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई है.

आठ अक्टूबर तक नहीं थमेगी बारिश
वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि आठ अक्टूबर तक बारिश थमने वाली नहीं है. हालांकि नौ अक्टूबर को इससे राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने इसको लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. बता दें कि उत्तर प्रदेस में मानसून की आखिरी तारीख 30 सितंबर थी  लेकिन  बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण अभी भी 10 अक्टूबर तक इसी तरह बारिश होने के आसार हैं.

उत्तर-वेस्ट यूपी में आज के लिए रेड अलर्ट जारी
स्काईमेट ने बताया कि यूपी के बरेली, मुरादाबाद, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में अगले 24 घंटे के दौराम मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं. वहीं आईएमडी ने यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट और 7 अक्टूबर के लिए उत्तराखंड व उत्तर-पश्चिमी यूपी के लिये रेड अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें:

UP Rain: यूपी में बारिश को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- हर वक्त फील्ड पर रहें मुस्तैद

Mulayam Singh Yadav Health: अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा- नेता जी के स्वास्थ्य में है सुधार, उन्हें दुआओं की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
Explained: क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा? कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील, RTI के दायरे में आएगा या नहीं?
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा, कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget