एक्सप्लोरर

यूपी में संस्कृत से सिविल सेवा की तैयारी करने वालों को मिली नई उड़ान, अब तक 62 युवाओं का चयन

UP News: उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा वर्ष 2019 से शुरू किया गया सिविल सेवा निःशुल्क प्रशिक्षण व मार्गदर्शन कार्यक्रम छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है.

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार संस्कृत भाषा को न केवल सम्मान दिला रही है, बल्कि इसे रोजगार और प्रशासन से भी जोड़ रही है. अब संस्कृत सिर्फ पूजा-पाठ की भाषा नहीं रही, बल्कि यूपी सरकार ने इसे सिविल सेवा जैसी बड़ी परीक्षाओं के लिए भी एक मजबूत माध्यम बना दिया है. उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा वर्ष 2019 से शुरू किया गया सिविल सेवा निःशुल्क प्रशिक्षण व मार्गदर्शन कार्यक्रम अब तक कई युवाओं की जिंदगी बदल चुका है. 

खास बात ये है कि इस योजना का लाभ केवल यूपी के नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों के छात्र भी उठा रहे हैं. इस बार सिविल सेवा परीक्षा-2024 में नागपुर के तन्मय और मध्य प्रदेश के धार जिले के यतीश अग्रवाल ने सफलता हासिल की है. दोनों ने यूपी संस्कृत संस्थान से मुफ्त कोचिंग ली थी.

योजना के तहत अलग-अलग पदों के लिए 62 अभ्यर्थी चयनित
अब तक इस योजना के तहत 4 युवा IAS, 18 PCS और कुल 62 विद्यार्थी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित हो चुके हैं. इनमें SDM, डिप्टी एसपी, नायब तहसीलदार, खंड शिक्षाधिकारी, बीएसए, समीक्षा अधिकारी, असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे पद भी शामिल हैं.

संस्थान के कोऑर्डिनेटर डॉ. शीलवंत सिंह ने बताया कि यह 10 माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम होता है, जिसमें छात्रों को प्रत्येक माह 3000 रुपये छात्रवृत्ति, निःशुल्क पाठ्य सामग्री, मॉक टेस्ट, और विशेषज्ञों की क्लासेस दी जाती हैं. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से यह कोचिंग दी जा रही है.

संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी दिनेश मिश्र ने बताया कि तन्मय को 346वीं और यतीश को 761वीं रैंक मिली है. यही नहीं, हाल ही में संस्थान की छात्रा शैली शुक्ला का लेखपाल पद पर और अन्य कई छात्रों का असिस्टेंट प्रोफेसर व प्रवक्ता पदों पर चयन हुआ है. संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वाचस्पति मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संस्कृत भाषा के प्रति रुचि और लगन से यह योजना शुरू की गई थी. अब संस्कृत को प्रशासनिक सेवाओं की भाषा बनाने की दिशा में ठोस प्रयास हो रहे हैं.

छात्रों में संस्कृत के प्रति बढ़ रही रुचि
इस योजना से न केवल संस्कृत छात्रों को रोजगार का नया रास्ता मिला है, बल्कि इससे संस्कृत भाषा में युवाओं की रुचि भी बढ़ रही है. यतीश ने कहा, “संस्थान की कोचिंग, मॉक इंटरव्यू और शिक्षकों का मार्गदर्शन मेरे लिए बेहद मददगार रहा. मैं मुख्यमंत्री योगी जी और गुरुओं का आभार व्यक्त करता हूं.”

वहीं तन्मय ने कहा, “छात्रवृत्ति और गुणवत्ता वाली पढ़ाई ने मुझे आत्मविश्वास दिया. दूसरी कोशिश में सफल हो सका.” यह योजना आज की युवा पीढ़ी को यह संदेश देती है कि अगर मार्गदर्शन और सही सहयोग मिले, तो कोई भी भाषा, कोई भी विषय, बड़ी सफलता की राह बन सकता है.

ये भी पढ़ें: कश्मीर पर राजा भैया के बयान से भड़के अखिलेश यादव, नाम सुनते ही कहा- हमारा उनसे कोई...

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget