एक्सप्लोरर

Sitapur News: 'खुद बदलवा लो ट्रांसफार्मर..', मंत्री सुरेश राही से जेई ने की बदसलूकी, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया सस्पेंड

UP News: सीतापुर के हरगांव में मंत्री सुरेश राही से अभद्र व्यवहार मामले में ऊर्जी मंत्री एके शर्मा ने आरोपी जेई रमेश मिश्रा को निलंबित कर दिया है. मामला कई दिनों से खराब ट्रांसफॉर्मर से जुडडा है.

उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री एके शर्मा ने मंत्री सुरेश राही से अभद्र व्यवहार मामले को संज्ञान में लेते हुए हरगांव विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर रमेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. ये मामला हरगांव क्षेत्र के कोरैया उदनापुर का है जहां ट्रांसफर खराब होने की शिकायत मंत्री ने की थी. लेकिन जेई ने उन्हें खुद ट्रांसफर बदलवाने को कह दिया.

ऊर्जा मंत्री ने इस घटना को लेकर सख्त रुख़ अपनाते हुए जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया. उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी. एके शर्मा ने कहा- 'राज्य सरकार में माननीय राज्यमंत्री सुरेश राही के साथ सीतापुर जिले के विद्युत विभाग के हरगांव के जूनियर इंजीनियर (JE) द्वारा अविवेकपूर्ण व्यवहार बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. 

साथ ही उक्त JE की जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीनता और अपने कार्य में शिथिलता भी अक्षम्य है. इसके लिए JE श्री रमेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. 

साथ ही मैंने माननीय मंत्री श्री राही जी से स्वयं बात करने के बाद चेयरमैन UPPCL और एमडी MVVNL को हिदायत दी है कि इस घटना में ऊपर से लेकर नीचे तक के प्रबंधन की गलती दिखती है. ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए. सभी विद्युत कर्मियों को पुनः आग्रह एवं चेतावनी है कि जनभावनाओं की अनदेखी और जनता अथवा जनप्रतिनिधियों के साथ असभ्य व्यवहार के परिणाम गंभीर होंगे. 

जानें- क्या है पूरा मामला?

दरअसल सीतापुर के हरगांव क्षेत्र के कौरैया उदनापुर गांव में कई दिनों से बिजली नहीं आ रही थी. जिसके बाद परेशान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक और मंत्री सुरेश राही से इसकी शिकायत की, जिस पर मंत्री ग्रामीणों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने हरगांव पावर हाउस के अवर अभियंता रमेश मिश्रा से ट्रांसफ़ृर बदलवाने को कहा. लेकिन जेल ने राज्य मंत्री से खुद ही ट्रांसफॉर्मर स्टोर से बदलवाने के कह दिया. 

जेई ने जो जवाब दिया उससे मंत्री सुरेश राही नाराज हो गए और उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से पिकअप और रस्सी के सहारे ट्रांसफार्मर को उतरवाया और उसे लेकर हरगांव पावर हाउस पहुंच गए. वहां पर भी जब आनाकानी की गई तो राज्यमंत्री वहीं कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget