एक्सप्लोरर

AIMIM नेता को जूता मारने वाले को 51,111 रुपये इनाम देगी सुभासपा! जानें- क्यों किया ये ऐलान?

शौकत अली का बयान आने के बाद सुहेलदेव भारतीय पार्टी के नेता लगातार उनपर आक्रामक है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि उन्हें इतिहास की जानकारी नहीं है.

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा महाराजा सुहेलदेव राजभर को लुटेरा कहने के बाद सियासत गरमा गई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इस बयान को करोड़ों भारतीयों की आस्था और सम्मान पर प्रहार बताया है.

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाराजा सुहेलदेव वह युगपुरुष थे जिन्होंने 1034 ईस्वी में विदेशी आक्रांता ग़ाज़ी सैय्यद सालार मसूद को परास्त कर भारत की संस्कृति और सनातन परंपरा की रक्षा की थी. ऐसे राष्ट्रनायक को लुटेरा कहना AIMIM की गुलाम मानसिकता और भारत विरोधी सोच को दर्शाता है.

पीयूष मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि शौकत अली ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से उनका राजनीतिक बहिष्कार करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि महाराजा सुहेलदेव का अपमान, भारत माता का अपमान है, जिसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा.

शौकत अली को नहीं पता इतिहास- अरुण राजभर

विवादित बयान को लेकर पीयूष मिश्रा ने ऐलान किया कि 'शौकत अली जैसे जाहिल को अगर कोई वीर योद्धा जूता मरता है तो उसे ₹51,111 रुपये उपहार में दिए जाएंगे.'

शौकत अली का जबसे बयान आया है तबसे सुहेलदेव भारतीय पार्टी के नेता लगातार उनपर आक्रामक है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि उन्हें इतिहास की जानकारी नहीं है. शौकत अली विदेश आक्रांता को योद्धा बता रहे हैं. वे खाते भारत का और विदेशी आक्रांताओं का बखान करते हैं . ऐसे लोगों पाकिस्तान चले जाना चाहिए. अरुण राजभर ने कहा कि वीर चक्रवर्ती महापुरुषों का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा, शौकत को मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती होने की जरूरत है .

UP में आपकी गाड़ी का नंबर इस सीरीज का तो हो जाएं सावधान, RTO ने कर ली बड़ी तैयारी

उन्होंने कहा, शौकत अली का यह बयान साबित करता है कि AIMIM जैसी पार्टियाँ अभी भी विदेशी मानसिकता की गुलामी कर रही हैं.जो व्यक्ति देश की धरती पर आक्रमणकारी को हीरो और राष्ट्ररक्षक को लुटेरा कहे, वह न भारत का मित्र हो सकता है, न भारतीय समाज का. उन्होंने कहा हम मांग करते हैं कि शौकत अली तुरंत अपने शब्द वापस लें और सार्वजनिक रूप से माफ़ी माँगें, अन्यथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और पूरा राष्ट्र इस अपमान का करारा जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगा.

अरुण राजभर ने कहा, शौकत अली याद रखो कि महाराजा सुहेलदेव न केवल पूर्वांचल के, बल्कि पूरे भारत के गौरव और राष्ट्र की आत्मा हैं. उनका अपमान, भारत की मिट्टी और शौर्य का अपमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget