एक्सप्लोरर

योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

UP Politics: योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. जानकारी के मुताबिक मंत्री संजय निषाद ने मछुआ समाज को अनुसूचित जाति आरक्षण देने की मांग दोहराई है.

निषाद पार्टी ने कार्यकर्ताओं के समायोजन और सीटों पर चुनाव चिन्ह को लेकर भी सुझाव रखे है. मंत्री संजय निषाद ने मछुआ समुदाय से जुड़े कई लंबित मुद्दों को गृह मंत्री के समक्ष रखा. उन्होंने कहा कि मछुआ समाज लंबे समय से अपने सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है और अब वक्त आ गया है कि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाए.

संजय निषाद ने की ये पोस्ट
संजय निषाद और गृह मंत्री से मुलाकात के दौरान संतकबीरनगर से पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, विधायक श्रवण कुमार निषाद और अमित कुमार निषाद मौजूद थे.

संजय निषाद ने इस संदर्भ में सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी भी दी. उन्होंने लिखा- आज नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट करते हुए.  साथ में राष्ट्रीय संयोजक पूर्व सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद, लोकप्रिय विधायक इंजीनियर श्रवण कुमार, राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अमित कुमार निषाद.

मुलाकात के बाद मंत्री निषाद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने गृह मंत्री से मछुआ समुदाय को अनुसूचित जाति में आरक्षण देने की मांग दोहराई. उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन में यह मुद्दा प्रमुख था. उन्होंने कहा कि 'मझवार, तुरैहा और अन्य मछुआ उपजातियों के बच्चों को शिक्षा, छात्रवृत्ति, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी में आरक्षण मिलना जरूरी है.'

डॉ. संजय निषाद ने बताया कि गृह मंत्री ने इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द ही प्रमाणिक दस्तावेजों के आधार पर विस्तृत वार्ता करने का आश्वासन दिया है.

अखिलेश यादव बोले- 'ये आदमी भाजपा का है, बाहर कर दूंगा मैं इसको...' केशव ने शेयर किया वीडियो

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget