एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में सपा के प्रदर्शन पर गदगद हुए शिवपाल सिंह यादव, कहा- 'जितने सांसद जीते हैं उसको...'

UP News: लोकसभा चुनाव 2024 समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन पर सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता ने बीजेपी और बसपा को सबक सिखाया है.

Lucknow News:  लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी के बेहतर परफॉर्मेंस पर सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सभी जाति धर्म का वोट हासिल किया है. समाजवादी पार्टी अब सर्व समाज को साथ लेकर चल रही है. शिवपाल यादव ने कहा कि इस जीत को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

उन्होंने दावा किया है कि आज की तारीख में अगर चुनाव हो जाते हैं तो जितने सपा के सांसद जीते हैं उसको देखते हुए उत्तर प्रदेश में एक तरफ अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को एक ऐतिहासिक पुनः जीत मिलेगी और समाजवादी पार्टी की सरकार बन जाएगी. वहीं बहुजन समाज पार्टी के साथ न लड़ने और बसपा सुप्रीमो के मुस्लिम प्रत्याशियों को लेकर दिए बयान पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता जान चुकी थी कि यह बीजेपी से मिली हुई है इसलिए जनता ने भाजपा के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी को भी सबक सिखाया है. सपा के पक्ष में वोट देकर इन दोनों पार्टियों को पता चल गया.

"हमारे कण-कण में बसे हैं राम"
अयोध्या के साथ-साथ आसपास की सीटों पर भी समाजवादी पार्टी और गठबंधन की जीत के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि हम सब राम को मानने वाले हैं और हम सब के कण-कण में राम है. राम को मानने वाले सेकुलर प्रत्याशी की भी इस बार अयोध्या से जीत हुई है तो इससे बड़ी क्या बात हो सकती है. शिवपाल यादव से अयोध्या में मंदिर में पूजा अर्चना करने जाने के सवाल में कहा कि हम सब हमेशा से राम को मानते रहे हैं और उनकी पूजा करते रहे हैं और करते रहेंगे. शिवपाल यादव ने कहा कि राजा भैया की तो सिर्फ एक ही सीट पर प्रभाव रहता है वहां भी हम जीते और आसपास की भी सीट समाजवादी पार्टी जीती है.

शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सोच हर किसी के मन में बसी है. वही एक सवाल उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी अब किसको दी जाएगी? इस पर कहा कि यह पार्टी तय करेगी और जल्दी इस पर भी निर्णय हो जाएगा. इन सब के साथ-साथ शिवपाल सिंह यादव ने अपने बेटे आदित्य यादव उर्फ अंशुल यादव की बदायूं जीत पर कहा कि 60 दिन के अंदर वहां की स्थिति को भांपते हुए बहुत मेहनत की गई. जनता का जीतने के बाद उनकी समस्याओं का ख्याल रखा जाएगा. किसी भी तरह से बदायूं जो सपा की शुरू से परंपरागत सीट रही है. अब हमेशा समाजवादी पार्टी यहां अपना परचम लहराती रहेगी.

ये भी पढ़ें: किशोरी लाल शर्मा की बेटी ने स्मृति ईरानी को दिया करारा जवाब, कहा- नौकर, चपरासी, प्रॉक्सी चाहे जो बोलो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा

वीडियोज

London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget