एक्सप्लोरर

Rampur Lok Sabha Seat: आजम खान के समर्थकों का एलान, कहा- 'कोई निर्णय नहीं आया, हमारी मांग थी कि...'

Rampur Lok Sabha Seat पर सपा ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है. सपा के इस ऐलान से नई सियासी हलचल शुरू हो गई है.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी के अध्यक्ष अजय सागर ने कहा है कि सपा इस चुनाव में रामपुर सीट पर इलेक्शन के बहिष्कार का ऐलान करती है. रामपुर में मंगलवार में प्रेस वार्ता के दौरान अजय सागर ने यह ऐलान किया. सागर ने कहा कि पहले के चुनाव में जिस तरह से प्रशासन द्वारा परेशान किया गया, उसको देखते हुए हम आजम खान के आदेश पर इस चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं. एबीपी लाइव से बात करते हुए सागर ने कहा कि हमारे साथ बर्बरता की गई. हम चाहते हैं अखिलेश यादव इस सीट से चुनाव लड़ें लेकिन वह अभी तक कोई फैसला नहीं कर पाएं हैं. ऐसे में हमने यह फैसला किया.

यह पूछे जाने पर कि क्या लोकसभा चुनाव में रामपुर से उम्मीदवार नहीं उतारेगी, इस पर सागर ने कहा कि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय है. यह उनके विवेक पर है कि वह किसे उतारेंगे. उपचुनाव में सपा और हमारे कार्यकर्ताओं के साथ जो रवैया था, उसको देखते हुए हम बहिष्कार कर रहे हैं. सागर ने कहा कि हम हमारे लोकसभा सीट पर बहिष्कार कर रहे हैं.

कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुई कार्रवाई- सपा नेता
प्रेस वार्ता के दौरान एक अन्य सपा नेता ने कहा कि जो हालात रामपुर में गुजरे हैं और जिस तरह से मनोबल गिराया गया और फर्जी मुकदमे कायम किए गए और लोग अभी तक जेल में हैं और अभी भी प्रशासन द्वारा जिस तरह से सपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, इन सबके बीच हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा था कि वह रामपुर से चुनाव लड़ें.

Mukhtar Ansari Health: योगी सरकार के फैसले के मुरीद हुए अफजाल अंसारी, मुख्तार के बेटे ने अलापा अलग राग

बीते दिनों अखिलेश यादव ने सीतापुर जाकर आजम खान से मुलाकात की थी. समाचार लिखे जाने तक सपा ने रामपुर से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है. रामपुर में 27 अप्रैल तक ही नामांकन होना है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget