एक्सप्लोरर

RLD के NDA में एंट्री का एलान कब? सामने आई तारीख, जानें- कब होगी औपचारिक घोषणा

UP Lok Sabha Election 2024: रालोद (RLD) ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ लिया है लेकिन अभी तक बीजेपी (BJP) नीत एनडीए (NDA) में एंट्री का औपचारिक एलान नहीं हुआ है. अब बड़ी जानकारी आई है.

RLD With BJP: भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA Alliance) में जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के शामिल होने का एलान जल्द हो सकता है. सूत्रों के अनुसार अगले 24 घंटों में बीजेपी और आरएलडी के बीच समझौते का औपचारिक ऐलान हो जायेगा. दीगर है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा के जयंत चौधरी का 'दिल' बदल गया था. बीजेपी सरकार को हराने के लिए बने इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A. Alliance)  से जयंत चौधरी की दूरी के संकेत मिलने लगे थे. केंद्र सरकार की घोषणा के साथ रालोद और बीजेपी में गठबंधन की चर्चा तेज हो गई थी. अब रालोद और बीजेपी के गठबंधन में औपचारिक एलान होना बाकी है. अगले 24 घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी. 

बीजेपी और रालोद के बीच समझौते का एलान जल्द 

एक पत्रकार वार्ता में जब उनसे एनडीए मोर्चे में शामिल होने का सवाल किया गया था तब जयंत चौधरी ने कहा था- किस मुंह से मना करूंगा. सूत्रों का कहना है कि यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी  सहयोगी दलों को 6 सीट देगी. रालोद के खाते में दो सीटें आवंटित की जा सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक रालोद के हिस्से में बागपत और बिजनौर लोकसभा की सीट मिल सकती है. राज्यसभा चुनाव में जयंत चौधरी बीजेपी से दोस्ती की मजबूती का सबूत दे चुके हैं.

भारत रत्न की घोषणा से जयंत चौधरी का बदला मन

रालोद के नौ विधायकों का वोट बीजेपी के खाते में गया था. बीजेपी के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ की जीत हुई. 2022 में रालोद ने यूपी विधानसभा का चुनाव सपा के साथ गठबंधन में लड़ा था. अखिलेश यादव की मदद से जयंत चौधरी राज्यसभा पहुंचने में कामयाब रहे. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का एलान होने के बाद जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन छोड़ एनडीए मोर्चे में पहुंच गए. अब लोकसभा का चुनाव जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन के खिलाफ लड़ेंगे. 

UP Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार में ये नेता मार सकते हैं बाजी, RLD के 2 विधायक बन सकते हैं मंत्री, आजम के धुर विरोधी का भी नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget