एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा चीफ अखिलेश यादव के बयान पर भड़के राकेश प्रताप सिंह, कहा- आपने भी तो...

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह ने ज़ोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आप भी अतीत के पैकेज से पर्दा हटा दीजिए.

UP Politics: समाजवादी पार्टी से निष्कासन के बाद गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने बागी विधायकों को पैकेज दिए जाने के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि वो जिस पैकेज की बात कर रहे हैं वो अपने अतीत के पैकेज से भी पर्दा हटा दें तो अच्छा होगा. उन्होंने कहा आपने भी तो भी पैकेज के दबाव में ही उन्हें राज्यसभा भेजने का काम किया था. 

राकेश प्रताप ने एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा- सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री जी ने राज्यसभा के जिन सम्मानित सदस्य महोदय के हवाले से पैकेज सम्बन्धी, अपने अनुभव का जिक्र वो दोहराते आजकल नजर आ रहे हैं. उचित होगा कि अतीत के भी पैकेज से पर्दा हटा दें तो अच्छा होगा. जब आप सत्ता के शीर्ष पर थे तो कितने पैकेज से लाभान्वित होकर आपने तत्कालीन राज्यपाल महोदय को विधान परिषद सदस्य के लिए श्री सेठ जी का नाम सुझाया था. 

निष्कासित विधायक ने आगे कहा कि जब तत्कालीन राज्यपाल महोदय ने आपके द्वारा प्रस्तावित श्री सेठ जी का नाम ठुकरा दिया था तो क्या आपने पूर्व में श्री सेठ द्वारा दिए गए पैकेज के दबाव में उन्हें राज्यसभा भेजने का काम किया था? या पैकेज का आकार बढ़ा दिया गया था. 

सपा अध्यक्ष के इन बयान पर भड़के राकेश प्रताप
बता दें सपा अध्यक्ष ने तीन विधायकों को निकाले जाने पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बागी विधायकों को संजय सेठ द्वारा उनके समर्थन में वोटिंग के लिए पैसे दिए जाने का आरोप लगाया था. अखिलेश ने कहा कि उन्होंने ये कार्रवाई इसलिए की क्यों ये तीनों सपा में रहने की वजह से मंत्री नहीं बन पा रहे थे. उन्हें कहा गया कि अगर आपको मंत्री बनना है तो पार्टी छोड़नी पड़ेगी और उपचुनाव के बाद ही वो मंत्री बन पाएगे. 

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने इस तकनीकी दिक़्क़त को ही खत्म किया है. अब वो मंत्री बन सकते हैं और जब ये मंत्री बन जाएंगे तो बाकी बचे बागियों की तकनीकी दिक़्क़त को भी दूर कर दिया जाएगा. सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान इन सभी को मंत्री बनने का ऑफर दिया गया था और कितना पैकेज दिया गया इसकी तो वो चर्चा भी नहीं करना चाहते. जिसके नाम में ही पैकेज हो तो सोचिए कितना पैकेज मिलेगा. सेठ..जो सेठ (संजय सेठ) हो तो कुछ भी हो सकता है. जब नाम में पैकेज है तो सोचिए किसी को कितना बड़ा पैकेज मिल सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget