एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Elections 2024: यूपी से इन बीजेपी नेताओं का राज्यसभा जाना तय? 10 सीटों के लिए भेजे गए 35 नाम, इनकी चर्चा तेज

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 10 राज्य सभा सीटों पर इस महीने चुनाव होंगे जिसमें 7 सीटें आसानी से भारतीय जनता पार्टी के खाते में आ जाएंगी.

Rajya Sabha Elections: उत्तर प्रदेश में खाली हुई 10 राज्य सभा की सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बैठक कर 35 नाम का पैनल तैयार किया है. इसमें कुछ  पुराने नाम तो कुछ नए नाम दिल्ली भेजे जाएंगे. उत्तर प्रदेश में 10 राज्य सभा सीटों पर इस महीने चुनाव होंगे जिसमें 7 सीटें आसानी से भारतीय जनता पार्टी के खाते में आने का अंकगणित है तो वहीं दो सीटें आसानी से समाजवादी पार्टी जीत सकती है . एक सीट पर दोनो पार्टियां जोड़ तोड़ और प्रथम वरीयता का सहारा लेते हुए अपने खाते में सीटें लाने का काम करेंगी.

भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में तय हुआ पैनल
मुख्यमंत्री आवास पर हुई भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में भारतीय जनता पार्टी ने 35 दावेदारों का एक पैनल तैयार किया है . यह पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा.  इस पैनल में कुछ पुराने नाम तो कई नए नाम शामिल किए गए हैं.

UCC In Uttarakhand: पूरे उत्तराखंड के लिए Uniform नहीं है UCC, इनको मिली छूट, जानें- विधेयक में क्या हैं प्रावधान?

सूत्रों की माने तो इस पैनल में मौजूदा राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी और विजयपाल सिंह तोमर का नाम है तो वहीं दो और नाम पुराने हैं और बाकी नए नाम इसमें शामिल किए गए हैं. इन नामों में संगठन के लोगों को वरीयता दी गई है,  जो लोग पिछले दिनों विधानसभा या विधान परिषद की सदस्य बनने से वंचित रह गए थे ऐसे प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्षों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है.

जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी तक भारतीय जनता पार्टी अपने राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है. 10 सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 7 सीटें आसानी से जीत सकती है तो वहीं आठवीं सीट पर जोड़-तोड़ और प्रथम वरीयता के आधार पर भारतीय जनता पार्टी जीतने की कोशिश में है. इस लिहाज से पार्टी का पैनल 8 प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करेगा .जिन 35 नाम का पैनल दिल्ली भेजा गया है इसपर केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही प्रदेश नेतृत्व फाइनल मुहर लगाएगा और जल्द ही नाम फाइनल हो जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget