एक्सप्लोरर

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य का शिवपाल यादव पर तीखा हमला, बोले- 'उनका सपा में कोई वजूद नहीं'

Keshav Prasad Maurya News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के कार्यकाल को याद कर यूपी के लोग आज भी कांप उठते हैं. 2024 में बीजेपी यूपी की सभी सीटों पर जीत दर्ज कर तीसरी बार सरकार बनाएगी.

UP Politics: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में सियासी हलचल बढ़ी हुई है. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर बयानों के तीर छोड़े जा रहे हैं. अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव पर तंज कसा है. केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि शिवपाल यादव अपने लिए टिकट ढूंढ रहे हैं. उनका सपा में कोई वजूद नहीं है.

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि आप शिवपाल यादव के बारे में सवाल ही मत पूछा करो. सपा का भविष्य समाप्त हो गया है. खुद मायावती ने भी कल कहा है कि सपा से खतरा है. ये पार्टी गुंडागर्दी का रास्ता कभी नहीं छोड़ सकती. माफियाओं का साथ कभी नहीं छोड़ सकती. अपराधियों का विरोध कभी नहीं करेगी. जनता को सुशासन चाहिए जो बीजेपी की सरकार में मिल रहा है. 

"तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार"

उन्होंने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस के मिलकर चुनाव लड़ने के बाद भी तीसरी बार मोदी सरकार के लिए यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर बीजेपी गठबंधन की जीत होगी. सपा बहादुर अखिलेश यादव की पार्टी का चाल चरित्र कभी नहीं बदल सकता. इस पार्टी के प्राण गुंडों अपराधियों दंगाइयों मफियाओं में बसते हैं. अपने परिवार का अस्तित्त्व और भ्रष्टाचार से बचने के लिए बेचैन इंडी गठबंधन के नेताओं को देश बचाओ का राग अलापना बंद करना चाहिए. 

अखिलेश यादव पर बोला हमला

सपा अध्यक्ष पर हमला जारी रखते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव सरकार के समय के आपराधिक मामलों को याद कर यूपी के लोग आज भी कांप उठते हैं राजनीति के अपराधीकरण के अंत का यही सही समय है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दिन-प्रतिदिन न केवल सशक्त हो रहा है बल्कि दुनिया को दिशा भी दे रहा है. तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में BJP के किसी सांसद का टिकट नहीं होगा रिपीट? इस फॉर्मूले पर काम कर सकती है पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget