एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी में शामिल होंगे पूर्व मंत्री दारा सिंह, भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम कराएंगे घर वापसी

बीजेपी में शामिल होंगे पूर्व मंत्री दारा सिंह, भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य कराएंगे घर वापसी

Dara Singh Chauhan In BJP: समाजवादी पार्टी के नेता रहे दारा सिंह चौहान, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. बताया गया कि यूपी बीजेपी चीफ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में वह घर वापसी करेंगे. बताया गया कि सोमवार को 11 बजे दारा सिंह चौहान को बीजेपी में शामिल किया जाएगा. इस बाबत राजधानी लखनऊ स्थित बीजेपी के कार्यालय में प्रेस वार्ता होगी.

बता दें मऊ जिले की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक दारा सिंह चौहान ने शनिवार को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था.विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना के कार्यालय ने त्यागपत्र प्राप्त होने की पुष्टि की थी. विधानसभा अध्‍यक्ष को भेजे पत्र में चौहान ने लिखा था, ''मैं दारा सिंह चौहान मऊ जिले की घोसी सीट-354 से विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं.''

दारा सिंह चौहान ने नहीं बताई इस्तीफे की वजह
विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने एक बयान में बताया कि मऊ जिले की घोसी सीट से विधायक दारा सिंह चौहान ने आज दिनांक 15 जुलाई 2023 को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र माननीय अध्‍यक्ष विधानसभा की सेवा में प्रस्तुत किया है.

इस्तीफे के कारणों के बारे में पूछे जाने पर चौहान ने कहा, ''मैंने अपना इस्तीफा (विधानसभा अध्यक्ष को) दे दिया है और इस बारें में बाद में आपको बताऊंगा.'' उन्होंने इस्तीफा देने के कारणों के बारे में विस्तार से नहीं बताया और न ही अपने इस्तीफे पत्र में किसी कारण का जिक्र किया था .

चौहान भाजपा की पिछली सरकार (2017-2022) में मंत्री थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वह समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए थे. चौहान, एक पिछडे वर्ग के (ओबीसी) नेता हैं. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली पहली सरकार में चौहान वन एवं पर्यावरण मंत्री थे.

बसपा से सांसद भी रहे दारा सिंह चौहान
चौहान ने 12 जनवरी, 2022 को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. चौहान ने 2017 से 2022 तक मऊ जिले के मधुबन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था.

उन्होंने 15वीं लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के लिए घोसी सीट का प्रतिनिधित्व भी किया है. इसके बाद लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के हरिनारायण राजभर से 1.4 लाख से अधिक मतों से हार गये. वह 2015 में भाजपा में शामिल हुए और उन्हें पार्टी के ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और मधुबन विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया. 16 जनवरी 2022 को, चौहान समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे .

दारा सिंह चौहान के इस्तीफे को सपा के लिए झटका माना जा रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
अखिलेश के पुराने साथी से गठबंधन करेगी कांग्रेस! सामने आई तस्वीर
अखिलेश के पुराने साथी से गठबंधन करेगी कांग्रेस! सामने आई तस्वीर
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
UP News: मुख्यमंत्री योगी का मैनपुरी दौरा: सीएम बोले –‘अब कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’
मुख्यमंत्री योगी का मैनपुरी दौरा: सीएम बोले –‘अब कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget