एक्सप्लोरर

UP Politics: देवरिया में बोले मंत्री दयाशंकर सिंह, यूपी में अगले पांच सालों तक नहीं बढ़ेगा रोडवेज का किराया

Discussion On Budget: मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को केन्द्र सरकार ने 45 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. यह बजट दूरगामी है. इससे उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास दर बढ़ेगा.

Deoria news: यूपी के स्वतंत्र प्रभार परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने केंद्रीय बजट को लेकर गुरुवार को देवरिया के विकास भवन में प्रेस वार्ता की. वह जिले के प्रभारी मंत्री भी बनाये गए हैं. उन्होंने केंद्र सरकार के बजट को दूरगामी बताया है. उन्होंने कहा कि इस बजट में यूपी (UP) के लिए 45 लाख करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है. 

बस किराया बढ़ाने की गिनाईं मजबूरियां
प्रेस वार्ता के दौरान सूबे में रोडवेज की बसों का किराया बढ़ाने के ​लिए अपनी मजबूरियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण दो साल तक किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी थी. हालांकि, इसे हर छह महीने पर इसे रिवाइज करना है. लेकिन, ऐसा नहीं किया गया. मंत्री ने बताया कि पहले 60 रुपये लीटर डीजल था. अब 90 रुपये हो गया है. यह 30 रुपये का गैप बहुत बड़ा है. उन्होंने कहा कि लाख कोशिशों के बाद हमने परिवहन निगम को आगे बढ़ाया है. अतिरिक्त आय भी बढ़ायी गई है. उन्होंने बताया कि निगम के कर्मचारी भी धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं. लग रहा है कि अब एक भी कर्मचारी नहीं रह पाएंगे. 

बताया निगम का संकट
मंत्री ने कहा कि शासनादेश के मुताबिक जो निगम घाटे में रहेगा, वहां नियुक्ति नहीं करनी है. अब कर्मचारी ही नहीं रहेंगे तो काम कैसे होगा. इसलिए किराया बढ़ाना अनिवार्य हो गया था. उन्होंने कहा कि इसके बाद भी हमने देशभर में रोडवेज का अध्ययन कराया. उन्होंने दावा किया कि आज भी हमारा किराया सबसे सस्ता है. मंत्री ने कहा कि आप महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गुजरात के रोडवेज का देखेगें तो यह स्पष्ट हो जाएगा. उन्होंने घोषणा भी की कि आने वाले पांच साल तक हम कोई किराया नही बढ़ाएंगे.

बजट से यूपी का होगा सर्वांगीण विकास
मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को आम बजट में केन्द्र सरकार ने 45 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. यह बजट दूरगामी है. इससे आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास दर बढ़ेगा. एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि कुछ ही दिनों में उत्तर प्रदेश की 60 साल की उम्र पार करने वाली महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 22 हजार नए बसें उपलब्ध कराई जाएंगी. 

यह भी पढ़ें: UP Politics: सपा को बड़ा झटका देने की तैयारी में है बीजेपी! प्लान तैयार, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget